Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

युवाओं के हकों को मार रही है मनोहर सरकार-सैलजा

Updated on Wednesday, May 20, 2020 00:36 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा सरकार लगातार प्रदेश के युवाओं के हकों पर कुठाराघात कर रही है। महामारी के इस दौर में भी यह सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि जिन टीजीटी अंग्रेजी के 1035 व 503 अन्य पदों के परिणाम का युवा पांच साल से इंतजार कर रहे थे, सरकार अब उन्हीं भर्तियों को रद्द करने जा रही है। 523 पीजीटी संस्कृत अध्यापक के पदों का परिणाम वर्ष 2017 को आया था, उन्हें आज तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में ही 1500 से अधिक कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। प्रदेश में सरकार के ऐसे जनविरोधी फैसलों की लंबी लिस्ट है। नए रोजगार तो दूर प्रदेश में जिन भर्तियों की प्रक्रिया कई वर्षों पहले शुरू हुई थी, सरकार उन्हें ही लटकाने और रद्द करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही लोगों को नौकरी से निकालने का षडयंत्र इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री का बयान आया था कि हरियाणा सरकार अगले एक वर्ष के लिए नई सरकारी भर्तियां नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी के भारी विरोध के बाद वह अपनी बात से पलट गए थे, लेकिन असली बात तो सामने आ ही जाती है। क्या मुख्यमंत्री के इस बयान की ही कड़ी में टीजीटी अंग्रेजी के 1035 व 503 अन्य पदों की पुरानी भर्तियों को भी रद्द किया जा रहा है, इस पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे।
कुमारी सैलजा ने कहा कि नौकरियों में पारदर्शिता का झूठा दावा करने वाली इस सरकार में दर्जनों सरकारी नौकरी के पेपर लीक हो चुके हैं। जिनमें मुख्य रूप से एचटेट, क्लर्क, एक्साइज इंस्पेक्टर, एचसीएस ज्यूडिशियल, नायब तहसीलदार, आईटीआई इंस्ट्रक्टर के पेपर शामिल हैं। इस सरकार के पारदर्शिता के छूटे ढोंग का इसी बात से पर्दाफाश होता है कि इस सरकार में 40 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले ही हरियाणा प्रदेश में रोजगार की संभावनाएं खत्म होती जा रही थी। वहीं अब महामारी में आई महाबेरोजगारी ने एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। बीते दो महीने में ही प्रदेश में लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं और उद्योग-धंधे तबाही की ओर हैं। हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी की जो दर महामारी से पहले देश में सर्वाधिक थी, वह अब 28 प्रतिशत से बढक़र 43.02  प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह आंकडें बहुत ही भयावह हैं। इन आंकड़ों पर गौर किया जाए तो प्रदेश में बेरोजगारी 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X