Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हरियाणा में बिजली के बिलो से उपभोक्ताओं को लगा करंट

Updated on Wednesday, May 20, 2020 00:30 AM IST

चंडीगढ़, 19 मई। हरियाणा में लॉकडाउन का असर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ा है। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सरकार ने तीन महीनों तक मीटरों से रीडिंग लेने पर रोक लगा दी थी। बिजली निगमों - उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को पिछले छह महीनों के बिलों के हिसाब से औसत आधार पर बिल भेजने के निर्देश दिए थे।

हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, रोहतक, पंचकूला, गुरुग्राम व रेवाड़ी सहित कई जिलों में औसत बिल इतने अधिक चले गए कि लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ जगहों पर काफी कम बिल भी गए हैं। प्रदेश के बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने इस मुद्दे पर विभाग के अधिकारियों से भी बात की। बताते हैं कि जब काफी जगहों से शिकायत आई तो चौ. रणजीत ने इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की।

सीएम ने इस पर नोटिस लेते हुए विभाग के आला अफसरों की बैठक बुलाई। बैठक में पावर मंत्री भी मौजूद रहे। इस बैठक में तय किया गया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा गैर-घरेलू व औद्योगिक उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग ली जाएगी। ऐसे में अगर किसी के बिल गलत आए भी हैं तो वे ठीक होंगे। रणजीत सिंह ने कहा, उपभोक्ता 1912 पर फोन करके अपने बिल ठीक करवा सकते हैं।

बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन ही बिल जमा करवा दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो लोग बिल जमा करवा चुके हैं, उनके बिलों को अगले बिलों में एडजस्ट कर दिया जाएगा। नलकूप कनेक्शन को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कैबिनेट मंत्री ने कहा, 30 जून तक चार हजार और नलकूप कनेक्शन जारी किए जाएंगे। 1000 कनेक्शन पिछले सप्ताहभर में जारी हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इन पांच हजार के अलावा 7 हजार और आवेदक हैं, जिन्होंने नलकूप कनेक्शन के लिए फीस जमा करवाई हुई है। फाइव स्टार मोटर आते ही इन्हें भी कनेक्शन मिलेंगे। रणजीत ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिजली विभाग की रिव्यू बैठक में गर्मियों के समय में बिजली की व्यवस्था पर विचार किया गया। निगमों ने पर्याप्त बिजली प्रबंध किया हुआ है। उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X