Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

मिलिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश शील शर्मा से जिन्होंने खेल क्षेत्र में बनाई अपनी अनोखी पहचान

Updated on Monday, March 09, 2026 15:26 PM IST

कोलकाता/सूरज रोहिल्ला। वेस्ट बंगाल राज्य के अलीपुरद्वार जिले के छोटे से गांव उत्तर पारोकोटा के साधारण परिवार में 7 अक्टूबर 1995 में जन्मे राकेश शील शर्मा आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। साल 2012 से खेलना शुरू करके राकेश शिल शर्मा ने अनेकों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे बॉक्सिंग, कराटे, किकबॉक्सिंग, राइफल और पिस्टल शूटिंग में भाग लिया और ढेरों पदक जीते। राकेश ने बताया कि, शुरुवात में जब मैने खेलना शुरू किया तो मेरा कोई मुख्य उद्देश्य नहीं था, शुरुवात में मैं खुद को सेहतमंद और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए खेलता था परंतु जब मैने खेलना शुरू किया और खेलों में भाग लेकर जीत हासिल की और मेडल जीते तो मेरा उद्देश्य देश और माता पिता का नाम रोशन करना बन गया था। राकेश ने कहा कि, खेलों में हौसला बढ़ाने और मुझे खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके मेडल हासिल कराने में मेरे पिता श्री मनोरंजन शील शर्मा और माता श्रीमती लक्ष्मी शील शर्मा का अहम योगदान रहा है, इनके सहयोग के बिना आज मेरा नाम नहीं होता। कोच जीतू राई, रोहित टीकास और संदीप मल्लिक का भी राकेश के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। बता दें कि राकेश फिलहाल एक निजी इंटरनेशनल स्कूल में खेल अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी से एम.ए की पढ़ाई कर रहे हैं।

राकेश ने वर्ष 2012 में कामख्यागुरी हाई स्कूल से अपनी कक्षा 10वीं और वर्ष 2014 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की। उसके बाद शहीद खुदीराम कॉलेज (नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी) से वर्ष 2018 में बी.ए की पढ़ाई उत्तीर्ण की। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया से से एनएस एनआईएस छह माह का कोर्स स्ट्रीफिकेट। महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई से कोर्स ऑन स्पोर्ट लॉ इन इंडिया सर्टिफिकेट। मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी सिक्किम से कोर्स इन स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन सर्टिफिकेट। राजीव गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉन्फ्रेंस, फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स साइंस सर्टिफिकेट सहित अन्य कई एनएसएस कैंप और स्पोर्ट्स कैंपों में भाग लिया।

बॉक्सिंग: सोनीपत हरियाणा में आयोजित स्कूल गेम्स ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2019 में सिल्वर मेडल जीता जीता।

दुबई स्टेडियम यूएई में आयोजित तीसरी स्पोर्ट्स कार्निवल, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स 2020 में गोल्ड मेडल जीता।
सोनीपत हरियाणा में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
छठी यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर मेडल जीता।
इसी के साथ अन्य कई बॉक्सिंग कैंप और बॉक्सिंग डेवलपमेंट मोटिवेशन लेक्चर्स का हिस्सा रहे।

किकबॉक्सिंग: 65 बटालियन बीएसएफ कैंप जलपाईगुड़ी डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल।
गोवा नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिपशिप 2018 में ब्रॉन्ज मेडल।
आईएकेओ नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिपशिप 2019 में गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल।
बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित चौथी इंटरनेशनल थाई मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2019 में ब्रॉन्ज मेडल।

कराटे: ऑल बंगाल ओपन फुल कॉन्टैक्ट कराटे टूर्नामेंट 2017 में गोल्ड मेडल।
श्री छत्रपति शिवाजी रैसलिंग स्टेडियम में आयोजित इंटरनेशनल क्योकुशिन कराटे चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल।
नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित कराटे वर्ल्ड कप 2018 में सिल्वर मेडल।
नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल कराटे क्योकुशिन 2018 में बेस्ट फिगर टाईटल।
मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित आईएफकेके इंडिया क्योकुशिन ओपन कराटे चैंपियनशिप 2019 में ब्रॉन्ज मेडल सहित कराटे ब्लैक बेल्ट और कई डिप्लोमा कोर्स।

राइफल और पिस्टल शूटिंग: फर्स्ट नॉर्थ बंगाल राइफल शूटर का टैग।
10 मीटर, 50मीटर, 300मीटर राइफल शूटिंग पिस्टल 10मीटर, 25मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल शूटर का टैग।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X