Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

प्रशासक ने 1st चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026 को झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Updated on Sunday, March 01, 2026 19:40 PM IST

चंडीगढ़, 1 मार्च: खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सिटी ब्यूटीफुल में 1st चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत एवं विदेशों से लगभग 3,500 धावकों ने भाग लिया, जो चंडीगढ़ के खेल कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया ने अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया के साथ आज चंडीगढ़ क्लब, सेक्टर-1 में आयोजित मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया तथा 5 किमी श्रेणी में स्वयं भी भाग लिया।
मैराथन में चार प्रतिस्पर्धात्मक श्रेणियां शामिल थीं: 42 किमी (फुल मैराथन), 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी। 42 किमी में 323, 21 किमी में 740, 10 किमी में 1270 तथा 5 किमी में 1168 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में आठ देशों से 38 अंतरराष्ट्रीय धावकों और 21 दिव्यांग प्रतिभागियों की भागीदारी ने इसे एक समावेशी और वैश्विक खेल आयोजन का स्वरूप प्रदान किया।
प्रशासक ने बाद में पुरस्कार वितरण समारोह की शोभा बढ़ाई और इस सफल आयोजन के लिए खेल विभाग एवं सभी संबंधित हितधारकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नागरिकों के बीच फिटनेस, अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
पुरस्कार राशि
फुल मैराथन (42 किमी) - ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
प्रथम - ₹7,00,000
द्वितीय - ₹5,00,000
तृतीय - ₹3,00,000
हाफ मैराथन (21 किमी) - ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
प्रथम - ₹4,00,000
द्वितीय - ₹3,00,000
तृतीय - ₹1,50,000
10 किमी दौड़ - ओवरऑल (पुरुष एवं महिला)
प्रथम - ₹2,00,000
द्वितीय - ₹1,50,000
तृतीय - ₹1,00,000
 
 
अस्थायी परिणाम
(स्पोर्ट्स टाइमिंग सॉल्यूशंस द्वारा घोषित)
 
फुल मैराथन (42 किमी) - महिला वर्ग:
प्रथम - मेस्केरेम टेसफाये फिकाडू (02:31:14), इथियोपिया से
द्वितीय - रूथ चेलांगत वाकाबू (02:31:15), केन्या से
तृतीय - रीटा जेलागाट (02:33:57), केन्या से
 
फुल मैराथन (42 किमी) - पुरुष वर्ग:
प्रथम - ओलबाना नेगासा याडाटे (02:17:41), इथियोपिया से
द्वितीय - एग्ग्रे किप्रोटिच रोनो (02:17:41), केन्या से
तृतीय - सिलास चेबी (02:17:42), इथियोपिया से
 
हाफ मैराथन (21 किमी) - महिला वर्ग:
प्रथम - त्सेहाय डेसालेग्न (01:14:38), इथियोपिया से
द्वितीय - इवीन चेपकेमोई (01:15:29), केन्या से
तृतीय - मुन्नी देवी (01:15:42), भारत से
 
हाफ मैराथन (21 किमी) - पुरुष वर्ग:
प्रथम - हरमनजोत सिंह (01:02:04), भारत से
द्वितीय - पंचानन बेरा (01:02:09), केन्या से
तृतीय - केम्बोई केविन किपरोनो (01:02:14), केन्या से
 
10 किमी दौड़ - महिला वर्ग:
प्रथम - सोनिया (00:34:35), भारत से
द्वितीय - सेनायित आयले (00:34:38), केन्या से
तृतीय - अंजलि (00:38:46), भारत से
 
10 किमी दौड़ - पुरुष वर्ग:
प्रथम - साहिल कपूर, भारत से
द्वितीय - गौरव कसाना, भारत से
तृतीय - सावन, भारत से
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X