Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनरत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी: लोकतंत्र पर हमला –  राव नरेंद्र सिंह

Updated on Friday, February 27, 2026 21:09 PM IST



चंडीगढ़;- भारत एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान दिल्ली में सरकार की नीतियों के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से अपनी असहमति दर्ज करा रहे भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने तीव्र आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों पर सीधा आघात करार दिया है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस के ये कार्यकर्ता पूर्णतः संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से किसानों, युवाओं एवं देश के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ताधारी सरकार असहमति की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है, जो लोकतंत्र की मूल भावना के प्रतिकूल है।
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, न कि कोई तानाशाही व्यवस्था। संविधान द्वारा प्रदत्त शांतिपूर्ण विरोध करने एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है। इन गिरफ्तारियों के माध्यम से सरकार न केवल युवाओं की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है, बल्कि संविधान के मौलिक अधिकारों पर भी हमला बोल रही है। ऐसे कदम देश में सरकार के प्रति जनता के असंतोष को और अधिक बढ़ावा देंगे।”
राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एकजुट रहें तथा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अन्याय एवं दमन के विरुद्ध कभी पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने सरकार के इस कृत्य को सरासर असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा, “सरकार कितने भी प्रयास कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे, न झुकेंगे। हम तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे तथा जनता की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गिरफ्तार किए गए युवा कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करें।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह घटना राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा का विषय बनी हुई है तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष के इस वक्तव्य के दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, काजी निजामुद्दीन राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली सह प्रभारी , विनोद जाखड़ एनस्युआई राष्ट्रीय अध्यक्ष , पर्ल चौधरी हरियाणा महिला अध्यक्ष , अविनाश यादव एनस्युआई प्रदेश अध्यक्ष ,निशित कटारिया यूथ कांग्रेस अध्यक्ष , सिताराम लांबा , दीपक चोटी वाला ,कृष्ण राव राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर किसान कांग्रेस , वर्धन यादव गुरुग्राम जिला अध्यक्ष,सविता कुंडू पलवल महिला जिला अध्यक्ष , पूजा शर्मा गुरुग्राम महिला जिला कांग्रेस सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X