युवा कांग्रेस नेता सुनील यादव ने प्रेस नोट जारी कर AI समिट के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं की गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करी और कहाँ की लोकतांत्रिक देश में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार हर नागरिक को है, लेकिन सरकार द्वारा इस अधिकार का दमन करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।
AI समिट के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और अध्यक्ष उदय भानु को पुलिस हिरासत में लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक : सुनील यादव
AI समिट के अवसर पर युवा कांग्रेस के नेताओं को बिना उचित कारण के हिरासत में लिया गया, जो लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है। इस प्रकार की कार्रवाई यह दर्शाती है कि सरकार विरोध की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। युवा कांग्रेस विशेष रूप से आज युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का कड़ा विरोध करती है। एक जनप्रतिनिधि और संगठन के अध्यक्ष को इस प्रकार बार-बार पुलिस स्टेशन बुलाना राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास प्रतीत होता है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।