चंडीगढ़। श्री विले पार्ले केलावानी मंडल के नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज चंडीगढ़ की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को चौथी हॉफ मैराथन का आयोजन एनएमआईएमएस कैंपस में किया जाएगा। इस बार का थीम 'अनस्टॉपेबल हर होगा।
सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एनएमआईएमएस की प्रो. (डॉ.) ज्योत्सना सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से होने वाली इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की नेतृत्व क्षमता,सशक्तिकरण की भावना का जश्न मनाना तथा बदलाव लाने वाली भूमिका पर ज़ोर देना है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। एनएमआईएमएस हाफ मैराथन 2026 में चंडीगढ़ ट्राइसिटी के एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए तीन रेस कैटेगरी खुली हैं। जिसमें 21.1 किलोमीटर हॉफ मैराथन, दस किलोमीटर दौड़, पांच किलोमीटर दौड़ शामिल है।