Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Sunday, February 22, 2026 22:28 PM IST

चंडीगढ़, 22 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी में अंतरराष्ट्रीय सैनी भवन  का उद्घाटन किया। उन्होंने इस भवन में स्थापित की गई महात्मा बुद्ध, महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्री बाई फुले, महाराज शूर सैन की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। उन्होंने सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ट्रस्ट को 51 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले और माता सावित्री बाई फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया। उन्होंने कहा कि यह समारोह उन विचारों, मूल्यों और आदर्शों का उद्घोष है, जिन्होंने भारतीय समाज को दिशा दी, नई चेतना पैदा की और सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा समानता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। यह गर्व का क्षण है कि मंगोलपुरी में हमारे महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। यह उस चेतना को नमन करने का अवसर है, जिसने अंधकार में दीप जलाने का काम किया।

 

विचारों से दीप जलाया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले केवल दो नाम नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति के दो स्तंभ हैं जिन्होंने बराबरी व शिक्षा की मजबूत नींव रखने का काम किया। जब समाज में बेटियों को पढ़ाना अपराध माना जाता था तब सावित्रीबाई फुले ने ज्ञान को आगे बढ़ने का काम किया। उन्होंने जाति, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध कलम को तलवार बनाया और अपने विचारों के माध्यम से क्रांति का दीप जलाया।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मंगोलपुरी में अंतरराष्ट्रीय सैनी भवन का किया उद्घाटन   महापुरुषों की प्रतिमाओं का भी किया अनावरण

शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मूर्तियां हमें याद दिलाती रहेगी कि शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है, समानता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मानवता से बड़ा कोई राष्ट्र धर्म नहीं है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी अपनी बेटियों को आगे बढ़ाएं और भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें। इसके साथ-साथ मिलकर शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X