Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

विकसित भारत के संकल्प में सहकारिता नीति का होगा बडा योगदान: डाॅ अरविंद शर्मा

Updated on Tuesday, February 17, 2026 19:55 PM IST

 चंडीगढ, 17 फरवरी। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा लाई गई सहकारिता नीति बडा योगदान देगी। हर गांव, हर घर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से अपार संभावनाओं पर मंथन किए जाने से निश्चित तौर पर युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।  सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा मंगलवार को महात्मा मंदिर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों, केंद्र शासित राज्यों के सहकारिता मंत्री एवं प्रशासनिक सचिवों की मंथन बैठक में विचार रख रहे थे। सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह लगातार सहकारी क्षेत्र में चीनी मिलों को बढावा और उनमें एथनाॅल प्लांट, बायोगैस प्लांट, बिजली संयंत्र लगाने पर जोर दे रहे है, ताकि चीनी मिलों को मुनाफे में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने इस दिशा में एक समन्वय समिति का गठन किया है, जो अलग-अलग चीनी मिलों में जाकर उनके घाटे को कम करते हुए मुनाफा बढाने पर जोर देने पर रिपोर्ट तैयार कर रही है। यही नहीं चीनी मिलों से जुडे पुराने किसानों को गन्ना उत्पादन पर लाने के लिए भी विशेष कार्य योजना बनाई गई है, जिसके नतीजतन गत वर्ष के मुकाबले इस साल 36 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई के लिए उपलब्ध हुआ। 
: चीनी मिलों को मुनाफे में लाने की दिशा में मिलकर काम करना समय की मांग : अनाज भंडारण क्षेत्र में हरियाणा की पैक्सें और हैफेड मिलकर लक्ष्य से अधिक काम करेंगी
 
कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय द्वारा हरियाणा को 2 लाख मीट्रिक टन अनाज भंडारण का लक्ष्य दिया गया है, जिसके लिए हरियाणा पैक्सों के माध्यम से अनाज भंडारण क्षेत्र में संभावनाएं उपलब्ध करवा रहा है। वर्तमान में 17 पैक्सों के माध्यम से 28 हजार मीट्रिक टन भडांरण क्षमता के गोदाम बनाने की मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हैफेड नोडल एजेंसी के तौर पर पांच लाख मीट्रिक टन क्षमता के अनाज भंडारण की व्यवस्था करेगा। इस प्रकार प्रदेश निर्धारित लक्ष्य से तीन गुणा अधिक अनाज भंडारण गोदाम स्थापित करने जा रहा है। 
 
: राज्य व्यापार विकास प्रकोष्ठ पैक्सों को प्रशिक्षण के साथ दे रहा है अवसर  : गांधीनगर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में मंथन बैठक में शामिल हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी के माध्यम से जो पहल दिल्ली एनसीआर और गुजरात में हुई है, उससे आत्मनिर्भरता की तरफ बढ रहे वाहन चालकों में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में शामिल सोनीपत, गोहाना से जुडे टैक्सी चालकों से चर्चा में सामने आया है कि उन्हें अन्य आॅपरेटर के मुकाबले इसमें अधिक फायदा मिल रहा है। वहीं, सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा ने पैक्सों को गैर के्रडिट गतिविधियों के माध्यम से आगे बढाने पर जोर देने के लिए मुख्यालय स्तर पर राज्य व्यापार विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की है। 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X