Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

स्पीकर कल्याण का दो दिवसीय गुजरात दौरा संपन्न

Updated on Saturday, February 14, 2026 19:17 PM IST

चंडीगढ़, 14 फरवरी:- हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का दो दिवसीय गुजरात दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरे के दौरान उन्होंने गुजरात में सहकारिता मॉडल, कृषि आधारित उद्योगों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी विभिन्न इकाइयों का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से सार्थक संवाद स्थापित किया। 11 फरवरी को विधान सभा अध्यक्ष ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच कृषि, प्राकृतिक खेती, सहकारिता और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने हरियाणा और गुजरात के बीच आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

 

विधायिका के साथ साथ सहकारिता व प्राकृतिक खेती का किया अध्ययन गुजरात के राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष के साथ की बैठक

 

12 फरवरी को उन्होंने गुजरात के बनासकांठा जिले का दौरा किया। दौरे की शुरुआत जिले की सहकारी मंडली के पदाधिकारियों के साथ बैठक से हुई, जिसमें सहकारिता मॉडल के सफल संचालन, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात विधान सभा अध्यक्ष ने जिले की प्रमुख सहकारी इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें आलू प्रसंस्करण इकाई, बायो-सीएनजी प्लांट, पशु आहार संयंत्र, दुग्ध उत्पादन इकाई, शहद प्रसंस्करण यूनिट, पैकेजिंग सेक्शन, व्हे पाउडर प्लांट, कच्ची घानी सरसों तेल प्लांट तथा गाय-भैंस की नस्ल सुधार हेतु स्थापित सीमेन स्टेशन शामिल रहे। उन्होंने इन इकाइयों के आधुनिक प्रबंधन, तकनीकी दक्षता और किसानों की सहभागिता की सराहना की तथा कहा कि सहकारिता आधारित यह मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का अच्छा माध्यम है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि बनासकांठा की सहकारी व्यवस्था किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय रोजगार सृजन और मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हरियाणा में भी इस प्रकार के सफल मॉडलों के अध्ययन और आदान-प्रदान की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X