Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

बुजुर्गों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही है भाजपा सरकार: हुड्डा

Updated on Friday, February 13, 2026 20:12 PM IST

चंडीगढ़, 13 फरवरी । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। हुड्डा ने कहा कि तीसरी बार सत्ता मिलने का नशा भाजपा के सिर इस कदर चढ़ गया है कि वह धड़ल्ले से लाखों गरीबों के राशन कार्ड और बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। अकेले अंबाला जिले में करीब 54,000 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड और पेंशन काटे जा चुके हैं।  यह बयान हुड्डा ने  अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट लिए और अब 14 लाख से अधिक राशन कार्ड काट दिए हैं, जो देश में सर्वाधिक है। इसी तरह हजारों-लाखों बुजुर्गों की पेंशन पर भी कैंची चलाई जा रही है। हुड्डा ने कहा कि एक तरफ बुजुर्ग अपनी पेंशन दोबारा बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाकर बार-बार गुहार लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अहंकार से चूर सरकार दावा कर रही है कि किसी बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी गई। यह लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

कांग्रेस ने बुढ़ापा पेंशन में की थी 5 गुना बढ़ोत्तरी, बीजेपी ने की सिर्फ 2 गुना- हुड्डा


हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुढ़ापा पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया था, यानी 5 गुना (400%) की बढ़ोतरी की थी। वहीं भाजपा सरकार ने 11 साल में इसमें सिर्फ 2 गुना (100%) ही बढ़ोतरी की है। जबकि महंगाई तीन-चार गुना बढ़ चुकी है। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकाल में बुजुर्गों की आय निर्धारित करने के लिए फैमिली आईडी जैसे सिस्टम का कोई अड़ंगा नहीं लगाया जाता था, कांग्रेस पार्टी बुढ़ापा पेंशन को बुजुर्गों के सम्मान से जोड़कर बुढ़ापा सम्मान भत्ता देती थी, लेकिन अब सम्मान भत्ते को सरकार की मेहरबानी बना दिया गया है फैमिली आईडी का पूरा नियंत्रण सरकार के हाथ में है। तो रातों-रात किसी की भी आय में बढ़ोतरी दिखाकर बुजुर्गों की पेंशन काट देती है।


Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X