Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

प्रयोग फाउंडेशन ने वुमानी के साथ ट्राईसिटी में शुरू किया वार्षिक वस्त्र वितरण अभियान

Updated on Thursday, January 15, 2026 09:47 AM IST

चंडीगढ़। प्रयोग फाउंडेशन ने इस साल वुमानी डॉट काम के साथ मिलकर ट्राईसिटी में वार्षिक वस्त्र वितरण अभियान की शुरूआत मौली जागरां से की। जहां पहले दिन राजीव कालोनी तथा इंदिरा कॉलोनी के 180 जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख भानू प्रताप ने दोनों संस्थाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति की जरूरत को पूरा करने का प्रयास करके प्रयोग फाउंडेशन तथा वुमानी ने मानवता का परिचय दिया है।

पहले दिन मौली जागरा में 180 जरूरतमंदों को दिए कपड़े, एक माह चलेगा कार्यक्रम


वुमानी डॉट कॉम की संस्थापक कंचन गुप्ता व लवलीन धालीवाल ने कहा कि वुमानी टीम की सुमन बिंदलिश, जसप्रीत, कोमल मैकोल तथा नैंसी धालीवाल के सहयोग से चंडीगढ़ में बेहतर कंडीशन के कपड़े तथा अन्य जरूरत का सामान एकत्र करने का अभियान चलाया गया।
इस अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। चंडीगढ़ में लोगों के पास से घरेलू जरूरत का सामान तथा कपड़े आदि एकत्र किए जा रहे हैं और उन्हें प्रयोग फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रयोग फाउंडेशन के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल इस अभियान के तहत ट्राईसिटी में 500 लोगों को कपड़े वितरित किए गए थे। इस बार इसे बढ़ाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि अगले एक माह तक ट्राईसिटी में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच की जाएगी। इस अवसर पर योगा ट्रेनर संदीप कुमार, युवा भाजपा नेता दलीप, विजय गुप्ता, देवकरण, रामजीत, माला, कमलेश, अनिता समेत कई गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कालोनी वासियों के लिए चाय व समोसे का लंगर विशेष रूप से आयोजित किया गया।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X