Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सोलर उद्योग में महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं

Updated on Saturday, January 10, 2026 19:37 PM IST

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा क्रेस्ट के सहयोग से आयोजित किए जा रहे चौथे आरईवी-एक्सपो के दौरान सोलर इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए बिजऩेस के अवसर विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के चेयर रजनीश बंसल ने भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन को आगे बढ़ाने में महिला उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सोलर सेक्टर इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और समावेशी विकास के लिए बहुत सारे अवसर प्रदान करता है।

पीएचडीसीसीआई ने आरईवी-एक्सपो में किया सेमिनार का आयोजन


इंटर सोलर सिस्टम के निदेशक भूपिंदर कुमार ने चंडीगढ़ में सोलर एनर्जी अपनाने के बढ़ते दायरे पर जानकारी देते हुए बताया कि कैसे सहायक नीतियां, बढ़ती जागरूकता और तकनीकी प्रगति इस क्षेत्र में सोलर इंस्टॉलेशन के तेजी से विकास को सक्षम बना रही हैं। सोलर एनर्जी वेंडर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पराग मिश्रा ने भारत में बढ़ते सोलर बिजऩेस परिदृश्य पर बात की और आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक अवसरों पर प्रकाश डाला। पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि सिद्धार्थ मित्तल ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत उपलब्ध फंडिंग सहायता के बारे में व्यापक जानकारी दी और लोन योजनाओं, पात्रता मानदंडों, सरल प्रक्रियाओं और रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन को प्रोत्साहित करने में बैंकों की सक्रिय भूमिका,खासकर महिला उद्यमियों और पहली बार निवेश करने वालों का समर्थन करने के लिए।
सीएस अर्शदीप कौर जज, को-कन्वीनर, रीजनल एनसीएलटी और कॉर्पोरेट अफेयर्स कमेटी,पीएचडीसीसीआई ने चंडीगढ़ में एक सोलर उद्योग स्थापित करने के कानूनी और नियामक पहलुओं पर बात की और कंपनी इनकॉर्पोरेशन, वैधानिक अनुपालन और शासन आवश्यकताओं की चरण-दर-चरण प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार की, जिससे सोलर सेक्टर में प्रवेश करने वाले इच्छुक उद्यमियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन मिला।
क्रेस्ट प्रतिनिधि सुश्री कनिका मोंगा ने चंडीगढ़ में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सोलर एनर्जी के बढ़ते उपयोग पर जानकारी देते हुए क्रेस्ट की योजनाओं के बारे में बताया।
लोक निर्माण विभाग मैकेनिकल विंग हरियाणा सरकार के सब डिविजऩल इंजीनियर शैलेंद्र गौड़ ने ने बढ़ती ऊर्जा मांगों और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में सौर ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X