Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

यूटी के मुख्य सचिव ने पीएचडीसीसीआई के चौथे आरईवी एक्सपो का किया उदघाटन

Updated on Friday, January 09, 2026 21:00 PM IST


चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा क्रस्ट व ईवेंटेज के सहयोग से आयोजित किए जा रहे चौथे रेन्यूवल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का विधिवत उदघाटन यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच.राजेश प्रसाद ने आज सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्रांउड में किया।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का दूसरा नाम सिटी ब्यूटीफुल है। इस शहर में रेन्यूवल एनर्जी की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि अभी तक पब्लिक ट्रासंपोर्ट की दृष्टि से 150 इलेक्ट्रिक बसों को चंडीगढ़ परिवहन के बेड़े में शामिल किया जा चुका है और अगले तीन साल 350 नई ई-बसें चंढीगढ़ की सडक़ों पर उतारी जाएंगी। तीन साल बाद चंडीगढ़ में पांच सौ ई बसें चंडीगढ़ की सडक़ों पर दिखाई देंगी।  

अगले तीन साल में चंडीगढ़ में होंगी पांच सौं ई-बसें:राजेश प्रसाद

सिटी ब्यूटीफुल में ईवी चार्जर की संख्या होगी 55, 20 नए लगाने पर काम शुरू  


उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने और शहरी हवा की गुणवत्ता में सुधार करने में नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्योग, शिक्षाविदों और सरकारी संस्थानों से स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नवीकरणीय ऊर्जा और ईवी क्षेत्रों में नवाचार और निवेश के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे सौरभ कुमार, आईएफएस सचिव क्रेस्ट ने सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने में तेजी लाने के लिए मजबूत नीतिगत ढांचे के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के 36 चार्जर लग चुके हैं और 20 नए चार्जर लगाए जाने पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर है जिसकी सभी सरकारी इमारतों में सोलर सिस्टम लगाया जा चुका है।
पीएचडीसीसीआई हरियाणा चेप्टर के अध्यक्ष सतीश देव जैन ने पर्यावरणीय स्थिरता के साथ आर्थिक विकास हासिल करने में नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के महत्व पर जोर दिया।
पीएचडीसीसीआई हरियाणा चेप्टर के को चेयर एडवोकेट लोकेश जैन ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई के रेजिडेंट डायरेक्टर गुरदर्शन अग्रवाल,चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन रजनीश बंसल भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X