Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पीएचडीसीसीआई का रेन्यूवल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो नौ जनवरी से चंडीगढ़ में

Updated on Wednesday, January 07, 2026 14:30 PM IST

चंडीगढ़। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सिटी ब्यूटीफुल में इलेक्ट्रिक वाहनों व सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा नौ जनवरी से चंडीगढ़ में चौथे रेन्यूवल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। पीएचडीसीसीआई डिप्टी सैक्टरी जनरल नवीन सेठ ने बताया कि नौ जनवरी से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में शुरू होने जा रहे चौथे आरईवी एक्सपो का उदघाटन चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच.राजेश प्रसाद आईएएस करेंगे।


देश की ईवी निर्माता कंपनियां करेंगी वाहनों का प्रदर्शन


क्रेस्ट के सचिव सौरभ कुमार आईएफएस इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। हरियाणा चेप्टर के चेयर सतीश देव जैन स्वागत भाषण देंगे। तीन दिन तक चलने वाले एक्सपो में देशभर से इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियां अपने वाहन चंडीगढ़ में लेकर आ रही हैं।
पीएचडीसीसीआई की सीनियर क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं राज्य व केंद्र सरकार शुरू की गई हैं लेकिन उपभोक्ताओं में इन योजनाओं के प्रति जागरूकता नहीं है। इस एक्सपो के माध्यम से शहर के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता तथा भविष्य के लाभ के बारे में बताया जाएगा। भारती सूद ने बताया कि उदघाटन सत्र के बाद सोलर उद्योग में महिलाओं के लिए व्यायसायिक अवसर विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्रेस्ट के प्रोजेक्ट निदेशक सुखविंदर सिंह अबरोल तथा सीएस अर्शदीप कौर के अलावा कई विषय विशेषज्ञ सोलर के क्षेत्र में आ रही तकनीक पर चर्चा करेंगे। 11 जनवरी को इस एक्सपो का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X