Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

दीपेंद्र हुड्डा का दावा, लॉकडाउन में 52 ठेकों से बेची गई शराब

Updated on Saturday, May 16, 2020 00:15 AM IST

चंडीगढ़, 15 मई।  राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार को शराब घोटाले पर घेरते हुए कटघरे में खड़ा किया है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्य के 52 ठेकों से अवैध शराब बेची गई थी। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी गठित करने की बजाय एसईटी बनाकर प्रदेश वासियों की आंखों में धूल झौंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के बिना यह शराब नहीं बिक सकती। शराब घोटाले पर गठित एसआईटी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अपनी ही सरकार के नेताओं के खिलाफ कैसे जांच कर पाएगी।
शराब तस्करों के साथ वायरल हो रहे फोटो पर स्थिति स्पष्ट करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सतविंद्र राणा जननायक जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैैं और कलायत से जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। भूपेंद्र सिंह के जो फोटो वायरल किए जा रहे हैैं, वह अब के नहीं हैैं। प्रदेश में हजारों करोड़ का शराब घोटाला होने का दावा करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार किसानों व व्यापारियों से ज्यादा चिंता शराब ठेकेदारों की है। इसलिए इस शराब घोटाले की जांच सीबीआई अथवा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों से करानी चाहिए।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आढ़तियों व किसानों को भरोसे में नहीं लिया। मंडियों से उठान बिल्कुल ठप है। किसान भुगतान के लिए चिंतित है।
कांग्रेसी सांसद ने दावा किया कि अभी तक 65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई, जिनकी पेमेंट 12 हजार 500 करोड़ रुपये बनती है, लेकिन अभी तक 1500 करोड़ रुपये की पेमेंट का दावा किया गया। अभी 11 हजार करोड़ की पेमेंट बाकी है। दादूपुर-नलवी नहर की पैरवी करते हुए हुड्डा ने कहा कि यह नहर किसानों के लिए जीवन रेखा है। इस परियोजना को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए।
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X