Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बिहार कांग्रेस की बैठक में हंगामा,लगे मोदी जिंदाबाद के नारे

Updated on Monday, October 09, 2017 23:59 PM IST

पटना, 09 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस में उठा आंतरिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह विवाद सोमवार को उस समय और गहरा गया, जब प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रतिनिधि सम्मेलन में वर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई और हंगामा हुआ। आरोप है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई। सम्मेलन से पहले ही कार्यालय के अंदर मीडिया और बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि बैठक के शुरू होने के बाद ही वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी और पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की। इससे पूर्व, कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रोक लगाए जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान अशोक चौधरी के साथ ही उनके गुट के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई। हंगामा बढ़ने के बाद सदाकत आश्रम के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इधर, हंगामे के कारण पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी और उनके समर्थकों ने सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। सम्मेलन छोड़कर बाहर निकले पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ मारपीट का आरोप लागते हुए पत्रकारों से कहा कि राजद के लोगों को बुलाकर पुराने कांग्रेसियों को पिटवाया गया है। चौधरी ने कहा, "प्रतिनिधियों की सूची जानबूझकर बदली गई है और दूसरी पार्टियों से आए लोगों को पैसा लेकर प्रतिनिधि बनाया गया। पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, मैं इसकी शिकायत राहुल गांधी से करूंगा।" इधर, सम्मेलन से बाहर निकले कार्यकारी अध्यक्ष ने तो पत्रकारों से कोई बात नहीं की, परंतु उनके समर्थक नेता अखिलेश सिंह ने सम्मेलन में किसी प्रकार की मारपीट से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस अनुशासित पार्टी है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X