Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

भारतीय डाक ने शुरू किया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेशन हेतु विशेष अभियान

Updated on Tuesday, October 21, 2025 18:13 PM IST



चंडीगढ़, भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए दिनांक 16 अक्तूबर 2025 से दो माह की अवधि के लिए सभी सक्रिय डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) पॉलिसियों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के अपडेशन हेतु एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। डाक विभाग सभी पीएलआई और आरपीएलआई पॉलिसीधारकों से अपील करता है कि वे अपनी संपर्क जानकारी (मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी) को अद्यतन करवाएं, क्योंकि समय पर पॉलिसी संबंधी सूचनाएं प्राप्त करने और डिजिटल सेवाओं का पूर्ण लाभ उठाने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आधिकारिक पीएलआई ग्राहक पोर्टल पर लॉगिन करने तथा पॉलिसी प्रबंधन के लिए जरूरी हैं।

मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के अद्यतन से पॉलिसीधारकों को पॉलिसी ई-स्टेटमेंट, प्रीमियम देय तिथि की सूचनाएं, सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान विवरण और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट सीधे ईमेल एवं एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होंगे।

भारतीय डाक ने शुरू किया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेशन हेतु विशेष अभियान



मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट करने की प्रक्रिया: अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट कराने के लिए अपने नजदीकी विभागीय या शाखा डाकघर पर जाएं। इसके लिए अपनी पॉलिसी संख्या और वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। जानकारी के सफलतापूर्वक अपडेट होने पर आपको पुष्टिकरण एसएमएस या ईमेल प्राप्त होगा।

ऑनलाइन प्रीमियम जमा करने की प्रक्रिया: ऑनलाइन प्रीमियम जमा करने के लिए https://pli.indiapost.gov.in पर जाएं। “ग्राहक लॉगिन” पर क्लिक करें और अपने अद्यतन मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग कर पंजीकरण करें। इसके बाद “प्रीमियम भुगतान” विकल्प चुनें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। आप यूपीआई, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य स्वीकृत माध्यमों से भुगतान कर सकते हैं। डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी धारकों से अनुरोध है कि वे नजदीकी डाकघर में जाकर मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी अपडेट कराएं, ताकि वे पीएलआई ग्राहक पोर्टल की सभी ऑनलाइन सेवाओं का सुगमता से लाभ उठा सकें। इस पहल के माध्यम से भारतीय डाक भविष्य में डाकघरों पर कैशलेस भुगतान विकल्पों को बढ़ावा देकर डिजिटल अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। डाक विभाग ग्राहक संतुष्टि एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X