Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हरियाणा से अब तक एक लाख प्रवासियों मजदूरों ने किया पलायन

Updated on Thursday, May 14, 2020 23:51 PM IST

चंडीगढ़, 14 मई। हरियाणा में एक लाख से अधिक प्रवासी मजदूर अभी तक पलायन कर चुके हैं। सात लाख के लगभग मजदूर अभी जाने का इंतजार कर रहे हैं। इन मजदूरों ने बाकायदा सरकार द्वारा बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं दूसरी ओर, पंजाब से कच्चे रास्तों व घग्गर नदी को पार करके हरियाणा में पहुंच रहे मजदूरों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।हरियाणा से पलायन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले 8 लाख श्रमिकों में 80 प्रतिशत के करीब उत्तर प्रदेश व बिहार के हैं। बाकी झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान आदि राज्यों के कामगार हैं। राज्य सरकार को इन मजदूरों की वजह से अतिरिक्त प्रबंध करने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले ही कह चुके हैं कि सरकार अभी तक 28 रेलगाडिय़ों और 2000 बसों से एक लाख के करीब मजदूरों को उनके मूल राज्यों में पहुंचा चुकी है। बाकी मजदूरों को भेजने के प्रबंध भी सरकार कर रही है लेकिन इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की हिदायतों का पालन करना अनिवार्य है।
गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कहा कि सरकार एक ही दिन में सभी मजदूरों को भेजने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, गृह मंत्रालय ने साफ कहा है कि मजदूरों को तभी भेजा जाएगा जब दोनों राज्य इसके लिए राजी होंगे। मतलब जिस प्रदेश से मजदूर अपने राज्य में जा रहे हैं और जिस प्रदेश में लौटना चाहते हैं।विज ने कहा कि जब तक सामने वाले राज्य की एनओसी नहीं मिल जाती, कोई भी प्रदेश मजदूरों को अपने यहां से नहीं भेज सकता। एनओसी के बिना रेल मंत्रालय भी विशेष श्रमिक रेलगाडिय़ों का प्रबंध नहीं करता। विज का कहना है कि बड़ी संख्या में पंजाब से श्रमिक हरियाणा आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश मजदूर यूपी जाना चाहते हैं। विज ने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही की वजह से वहां के श्रमिक पलायन कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X