Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय हथियार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 10 पिस्तौलें, 500 ग्राम अफीम सहित तीन गिरफ्तार

Updated on Thursday, October 16, 2025 17:08 PM IST



चंडीगढ़, 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की चल रही व्यापक मुहिम के दौरान, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने पाकिस्तान से जुड़े संगठित हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 10 आधुनिक पिस्तौलें और 500 ग्राम अफीम बरामद कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजन उर्फ सागर (28), निवासी फैजपुरा, अमृतसर; सुरिंदर सिंह उर्फ पाली (24), निवासी गांव टाली वाला, फाजिल्का; और जगजीत सिंह (25), निवासी चीमा कला, तरनतारन के रूप में हुई है। इनसे बरामद हथियारों में चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौलें और छह .30 बोर की पिस्तौलें शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय हथियार एवं नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 10 पिस्तौलें, 500 ग्राम अफीम सहित तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी अंतर-जिला तस्करी गिरोह चला रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

 आरोपी अमृतसर से फाजिल्का और तरनतारन सेक्टरों में ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भेजे गए कंसाइनमेंट प्राप्त कर रहे थे: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अंतर-जिला तस्करी गिरोह चला रहे थे और पाकिस्तान-आधारित एक हैंडलर से जुड़े हुए थे। बरामद हथियार पंजाब में गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गैंगस्टरों और अपराधियों को सप्लाई किए जाने वाले थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इसके तार कहां-कहां तक जुड़े हैं, यह पता लगाया जा सके। इस ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सबसे पहले आरोपी राजन को एक .30 बोर पिस्तौल और पर्याप्त मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था।
उससे हुई पूछताछ से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

उन्होंने बताया कि बाद की जांच में आरोपी सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से तीन .30 बोर पिस्तौलें और एक 9 एमएम पिस्तौल बरामद हुई। आगे की जांच में आरोपी जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौलें और दो .30 बोर पिस्तौलें बरामद की गईं। सीपी ने बताया कि जगजीत सिंह चार महीने पहले दुबई से लौटा था। सुरिंदर का गांव जलालाबाद (फाजिल्का) अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित है, जबकि जगजीत का पैतृक गांव जिला तरनतारन में सीमा के करीब है। उन्होंने कहा कि आरोपी अमृतसर से फाजिल्का और तरनतारन सेक्टरों में ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भेजे गए कंसाइनमेंट प्राप्त करते थे और इन खेपों को सीधे या स्थान-आधारित डिलीवरी सिस्टम के जरिए आगे सप्लाई करते थे। 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X