Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हरियाणा की सड़को पर 54 दिन बाद दौड़ेगी रोजवेज बसे

Updated on Thursday, May 14, 2020 23:24 PM IST

चंडीगढ़, 14 मई। हरियाणा में करीब 54 दिन बाद शुक्रवार से परिवहन सेवा दोबारा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में सरकार ने दस जिलों में बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। हरियाणा में 22 मार्च को जनता कफ्र्यू के साथ ही परिवहन सेवाएं बंद कर दी गई थी। अब कोरोना को लेकर हरियाणा में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। जिसके चलते शुक्रवार से पहले चरण में 29 रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक लेकर बसों के रूट प्लाटन को मंजूरी प्रदान की। जिसके चलते पहले चरण में अंबाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, नारनौल, पंचकूला, रेवाड़ी, रोहतक व सिरसा डिपो से बस सेवा शुरू होगी। यहां से चलने वाली बस कुरुक्षेत्र, जींद, चरखी दादरी व फतेहाबाद जिलों को भी कवर करेंगी।  यात्रियों को बस यात्रा के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर टिकट की बुकिंग करवानी होगी। कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को ही बस अड्डों में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
आठ जिलों को फिलहाल परिवहन सेवा से दूर रखा गया है। प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव केस अधिक होने की वजह से इन जिलों को बस सुविधा से अभी दूर रखा है। इनके साथ सटे पलवल व मेवात में भी अभी बस सेवा शुरू नहीं होगी। उत्तर प्रदेश से सटा यमुनानगर जिला भी अभी परिवहन सेवाओं से दूर ही रहेगा।
 
पंचकूला से छह बस ऐसी हैं, जो एक रात रुकने के बाद वापस लौटेंगी। पंचकूला से रोहतक की बस सुबह 11 बजे चलेगी और अगले दिन इसी समय रोहतक से लौटेगी। पंचकूला से रोहतक, चरखी दादरी होते हुए नारनौल के लिए बस सुबह साढ़े 8 बजे चलेगी तो अगले दिन नारनौल से इसी वक्त पंचकूला के लिए वापस चलेगी। पंचकूला से रोहतक होते हुए रेवाड़ी के लिए बस सुबह साढ़े 9 बजे रवाना होगी और अगले दिन इसी वक्त रेवाड़ी से लौटेगी। पंचकूला से हिसार वाया कैथल बस का चलने का टाइम सुबह 9 बजे का होगा और इसी वक्त वापसी होगी। पंचकूला से फतेहाबाद होते हुए सिरसा सुबह 8 बजे बस रवाना होगी। यह भी अगले दिन ही वापस आएगी। पंचकूला से कैथल व जींद होते हुए भिवानी की बस सुबह 9 बजे चलेगी। दो बस पंचकूला से अंबाला कैंट के लिए चलेंगी। एक का समय सुबह 8 बजे तो दूसरी का 11 बजे होगा। दोनों उसी दिन वापस भी लौटेंगी।
 
 

रोजाना सुबह 10 बजे पंचकूला से बस साहा, शाहबाद व पिपली होते हुए करनाल तक जाएगी। यही बस दोपहर ढाई बजे वापस पंचकूला लौटेगी। करनाल से सुबह साढ़े 8 बजे अंबाला कैंट बस जाएगी और 12 बजे वहां से वापस चलेगी। इसी तरह से करनाल से कैंट के लिए दूसरी सब दोपहर डेढ़ बजे चलेगी और 3 बजे कैंट से करनाल के लिए वापसी करेगी। नारनौल से सुबह साढ़े 8 बजे चलने वाली बस दादरी व रोहतक होते हुए पंचकूला पहुंचेगी। बस का नाइट हॉल्ट पंचकूला में ही रहेगा और अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे यह बस पंचकूला से नारनौल के लिए वापस चलेगी। नारनौल से से रेवाड़ी एक बस सुबह साढ़े 8 बजे तो दूसरी दोपहर डेढ़ बजे जाएगी। अंबाला कैंट से रोजाना छह बस चलेंगी। ये बस करनाल, कैथल और पंचकूला में आना-जाना करेंगी। अंबाला कैंट से करनाल, कैथल और पंचकूला में पहली बस सुबह 8 बजे और दूसरी सुबह 11 बजे जाएगी। भिवानी से जींद-कैथल होते हुए पंचकूला और हिसार से कैथल होते हुए पंचकूला रोजाना सुबह 9 बजे एक-एक ही बस रवाना होगी। ये बस अगले दिन पंचकूला से वापस लौटेंगी। इसी तरह कैथल से अंबाला कैंट के लिए एक बस सुबह साढ़े 8 बजे तो दूसरी दोपहर डेढ़ बजे जाएगी।

 
 
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X