Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

ट्विटर पर भिड़े अनुपम खेर और शशि थरूर, दोनों ने जमकर चलाए तीर

Updated on Wednesday, May 13, 2020 23:56 PM IST

नई दिल्ली , 13 मई। पीएम मोदी  ने  मंगलवार शाम को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये का एक पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देने की घोषणाकी। साथ ही मोदी ने लॉकडाउन 4.0 को लेकर भी जिक्र किया। पीएम मोदी के संबोधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने निशाना साधते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कुछ और नहीं, ‘मेक इन इंडिया’ ही है जिसकी री-पैकेजिंग कर नया नाम दे दिया गया है। उनके ट्वीट पर अनुपम खेर ने हमला बोला है।पीएम की घोषणाओं से कुछ लोग खुश हैं तो कुछ लोगों के लिए इनमें कुछ खास नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने तो यहां तक कह दिया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ कुछ और नहीं, ‘मेक इन इंडिया’ ही है जिसकी री-पैकेजिंग कर नया नाम दे दिया गया है। थरूर के इस बयान पर एक्टर अनुपम खेर ने एतराज जताते हुए कड़ी आलोचना की है।थरूर ने शायराना अंदाज में पीएम मोदी की आलोचना करते हुए ट्वीट ‘नए नाम से वही पुराना शेर बेच गए, सपनों के वो फिर से ढेरों ढेर बेच गए…’ थरूर ने आखिर में पूछा कि मेक इन इंडिया अब आत्मनिर्भर भारत हो गया, कुछ और भी नया था क्या? इस पर अनुपम खेर ने रीट्वीट करते हुए उन्हीं की तरह बेहद शायराना अंदाज में खरी-खोंटी सुना दी। खेर ने लिखा, ‘कोहनी पर टिके हुए लोग, टुकड़ों पर बिके हुए लोग! करते हैं बरगद की बातें, ये गमले में उगे हुए लोग!!‘ ट्वीट के आखिर में खेर ने स्माइली बनाकर माहौल को थोड़ा हल्का करने की भी कोशिश की। बता दे कि पीएम ने कहा था कि कोरोना संकट के बाद की दुनिया में भारत की और भी भूमिका महत्वपूर्ण होने जा रही है। उस नई दुनिया के लिए भारत को तैयार होना होगा जिसका रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है।ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए परिश्रम कर रहा है। ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X