पंचकूला। पत्नी की हत्या की साजिश रचने वाले दोषी एडवोकेट पति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। पंचकूला जिला अदालत ने इस मामले में एडवोकेट मनमोहन समेत तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों में वकील मनमोहन के अलावा उसकी महिला मित्र मोनिका और उसका जीजा संदीप भी शामिल है।
पंचकूला: पत्नी के हत्यारे वकील पति सहित तीन को उम्रकैद की सजा
मामला साल 2018 का है। दोषी मनमोहन ने अपनी पत्नी रजनी से पीछा छुड़ाने के लिए डेढ़ लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी दी थी। जांच में आया कि हत्या की साजिश में बुलंदशहर निवासी महिला मोनिका और उसका जीजा संदीप शामिल थे। उस वक्त मोनिका मनीमाजरा में रहती थी। वहीं, संदीप कैथल में रहने वाला था।