Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

मनोहर लाल के स्वच्छता अभियान में कोताही पर दो अधिकारी निलंबित

Updated on Saturday, September 27, 2025 18:26 PM IST

 
 

चंडीगढ़।
 भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीती 25 सितंबर को आयोजित राष्ट्रव्यापी सफाई एवं स्वच्छता अभियान के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम में कोताही बरतने पर यूटी प्रशासन ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

बीती 25 सितंबर को स्वच्छता अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में आए थे,जहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की। उसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिखाई दे रहा था कि सफाई कर्मी प्रोग्राम से एक रात पहले सेक्टर-22 की मार्केट में गंदगी फैला रहे थे। अगले दिन सुबह मंत्री ने उसी गंदगी को साफ किया।
मनोहर लाल के स्वच्छता अभियान में कोताही पर दो अधिकारी निलंबित
सफाई अभियान वाले क्षेत्र में कर्मचारियों ने पहले गिराया था कूड़ा

चंडीगढ़ के किसी शख्स ने इसकी वीडियो अपने मोबाइल में बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद यह मामला नगर निगम तक पहुंचा और निगम कमिश्नर अमित कुमार ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में दो अधिकारी, कुलवीर और सुख प्रकाश शर्मा की भूमिका सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए शनिवार को दोनों को निलंबित कर दिया गया। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि इससे न केवल केंद्रीय मंत्री की छवि खराब हुई है बल्कि चंडीगढ़ शहर की प्रतिष्ठा पर भी आंच आई है।  
जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर कुलवीर और एमओएच (मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ) के इंस्पेक्टर सुख प्रकाश शर्मा का नाम शामिल है। इन पर आरोप है कि उन्होंने प्रोग्राम से पहले सडक़ों पर गंदगी फैलाई थी। जिसे केंद्रीय मंत्री ने साफ किया था। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X