Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सेवा पखवाड़ा के तहत पंचकूला पुलिस ने आयोजित किया राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र

Updated on Saturday, September 27, 2025 17:56 PM IST

 
 
पंचकूला। सेवा पखवाड़ा के तहत आज पंचकूला पुलिस द्वारा सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं, जबकि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा व मेजर विनीत कुमार विशेष अतिथि रहे।
 
 
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कमिश्नर एवं आईजी साइबर हरियाणा (अतिरिक्त कार्यभार) शिवास कविराज ने मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत से की। इसके उपरांत सांसद रेखा शर्मा ने साइबर अवेयरनेस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सेवा पखवाड़ा के तहत पंचकूला पुलिस ने आयोजित किया राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र
 
3.43 लाख फर्जी खातें ब्लॉक किए, 2024 में 1.24 लाख फर्जी सिम कार्ड किए ब्लॉक 
 
रिकवरी प्रतिशत सितंबर 2023 के 8% से बढ़कर अगस्त 2025 में 46% तक पहुंचा
 
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा ही असली सुरक्षा : सांसद रेखा शर्मा
 
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज शिक्षा, व्यापार, संवाद और शासन पूरी तरह डिजिटल हो चुका है, जिसमें फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक न्यूज व दुष्प्रचार जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध से निपटने के लिए मिशन मोड दृष्टिकोण अपनाया है।
 
पुलिस कमिश्नर ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा में सितंबर 2023 से अब तक अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
 
-1930 हेल्पलाइन को मज़बूत किया गया, जिसमें कर्मचारियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 70 और टर्मिनल 6 से बढ़ाकर 54 किए गए तथा इसे डायल-112 से जोड़ा गया।
 
-बैंकों के साथ रियल-टाइम समन्वय हेतु 11 प्रमुख बैंकों के 16 नोडल अधिकारी हेल्पलाइन पर तैनात किए गए।
 
-अब तक 3.43 लाख फर्जी खातों की पहचान कर ब्लॉक किया गया तथा 50 से अधिक बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
 
-मोबाइल ब्लॉकिंग यूनिट द्वारा 2024 में 1.24 लाख फर्जी सिम कार्ड ब्लॉक किए गए।
 
-29 साइबर थानों में मासिक गिरफ्तारी लक्ष्य तय किए गए।
 
-रिकवरी प्रतिशत सितंबर 2023 के 8% से बढ़कर अगस्त 2025 में 46% तक पहुंच गया है।
 
-गिरफ्तारियां 2022 में 1078 से बढ़कर 2024 में 5156 हुईं और अब प्रतिदिन औसतन 22 गिरफ्तारी हो रही है।
 
-जागरूकता अभियान से अब तक करोड़ो नागरिकों को किया जागरुक
 
इन उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और 10 सितंबर 2024 को माननीय केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा हरियाणा पुलिस को देश में साइबर अपराध रोकथाम व 1930 हेल्पलाइन संचालन में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। 2025 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज को साइबर क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। 
 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अवेयरनेस पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, जिसके बाद नुक्कड़ नाटक में ‘साइबर क्राइम से आज़ादी’ थीम पर कलाकारों ने केवाईसी अपडेट, हनीट्रैप और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों पर जागरूक किया। साथ ही साइबर क्विज एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। क्विज प्रतियोगिता में गौरव प्रथम, अक्षय द्वितीय और मीनू तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में शिवानी राणा ने पहला, देवयांशी ने दूसरा और हरप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नुक्कड़ नाटक टीम को भी सम्मानित किया गया।
 
 
इस अवसर पर सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज साइबर सुरक्षा हर वर्ग के लिए जरूरी है। युवा, शिक्षक, पुलिस और राजनेता सभी को मिलकर इस लड़ाई में आगे आना होगा। उन्होंने सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया ताकि हरियाणा के नागरिक साइबर अपराध से बच सकें।
 
कार्यक्रम के दौरान सीनियर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, शिक्षकमंडल, छात्र-छात्राएं तथा सभी जिलों से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए साइबर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विशेषकर साइबर थाना टीम व साइबर सेल की टीम का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका रही। 
 
कार्यक्रम के अंत में पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद किया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता भी कार्यक्रम का हिस्सा रही। मंच संचालन की जिम्मेदारी एएसआई शिवानी ने निभाई।
 
  
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X