Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पंचकूला: जाट परिवार परिचय सम्मेलन 2 अक्टूबर को

Updated on Saturday, September 27, 2025 17:54 PM IST

 
 
पंचकुला,  जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला द्वारा आगामी 2 अक्टूबर  को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जाट भवन में एक भव्य "जाट परिवार परिचय सम्मेलन" आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में विवाह के योग्य युवक-युवतियां तथा उनके अभिभावक भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया और सभा के सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गई। 
 
 बैठक के बाद सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के सहसंयोजक राकेश गिल ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश परिवार नौकरी एवं व्यवसाय के कारण शहरों में बस गए हैं। ऐसे में योग्य वर-वधु की तलाश परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जाट सभा हर वर्ष इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों का आयोजन करती रही है, ताकि परिवारों को विवाह योग्य युवक -युवती  चुनने में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल वर-वधु चयन का मंच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में आपसी परिचय और जुड़ाव को भी सुदृढ़ करेगा।
पंचकूला: जाट परिवार परिचय सम्मेलन" 2 अक्टूबर को 
-  भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में गोष्ठी का आयोजन भी होगा 
 
उन्होंने आगे बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हवन-यज्ञ  होगा , इसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक महान समाज सुधारक भक्त फूल सिंह जाट की स्मृति में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा देना होगा।
 
राकेश गिल ने कहा कि भक्त फूल सिंह जी एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने विशेषकर स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। सामाजिक उत्थान और शिक्षा के प्रसार के लिए उन्हें ‘देहाती गांधी’ के नाम से भी जाना जाता है। उनका दृढ़ विश्वास था कि यदि सुशिक्षित और उच्च संस्कारों वाली माताएं समाज को मिलेंगी, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और समृद्ध जीवन का निर्माण संभव हो सकेगा।
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X