Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

वन ग्रुप ने मोहाली में द क्लेरमोंट रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट किया लॉन्च, 400 करोड़ कमाई का लक्ष्य

Updated on Saturday, September 27, 2025 17:51 PM IST



मोहाली।  रियल्टी कंपनी वन ग्रुप ने सेक्टर-98, मोहाली में अपने इंटीग्रेटेड टाउनशिप वन सिटी हैमलेट में नया प्रीमियम रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट द क्लेरमोंट लॉन्च किया है। इस रेरा स्वीकृत प्रोजेक्ट से कंपनी का लक्ष्य 400 करोड़ रुपये की कमाई का है।

वन ग्रुप ने मोहाली में द क्लेरमोंट रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट किया लॉन्च, 400 करोड़ कमाई का लक्ष्य


4.75 लाख वर्गफुट के बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 216 यूनिट्स होंगे, जिनमें 3 बीएचके इंडिपेंडेंट फ्लोर्स (स्टिल्ट + 4 मंजिला) शामिल हैं। इसकी कीमतें 1.60 करोड़ रुपये से शुरू होंगी। कंपनी इस प्रोजेक्ट को 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखती है। आधुनिक अल्यूमिनियम फॉर्मवर्क तकनीक से बनाए जा रहे इस प्रोजेक्ट में क्वालिटी, टिकाऊपन और समय पर डिलीवरी की गारंटी होगी। द क्लेरमोंट उन लोगों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जो आधुनिक और बेहतर डिजाइन वाले घर चाहते हैं और जिन्हें एक सुविचारित टाउनशिप का वातावरण चाहिए। वन सिटी हैमलेट सेक्टर-98 में स्थित है और इसके बगल में सेक्टर-97 है, जहां गमाडा चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रोज गार्डन की तर्ज पर एक अर्बन फॉरेस्ट विकसित कर रहा है। 150 एकड़ में फैली इस टाउनशिप में रेसिडेंशियल प्लॉट्स, आधुनिक स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएं और कमर्शियल स्पेस की बेहतरीन सुविधाएं मौजूद होंगी।
लॉन्च के मौके पर वन ग्रुप के डायरेक्टर, उदित जैन ने कहा कि द क्लेरमोंट का लॉन्च मोहाली की रियल एस्टेट में एक बड़ा कदम है। यह प्रोजेक्ट हमारी सोच को दिखाता है, जिसमें आधुनिक डिजाइन, मजबूत निर्माण और बेहतर कम्युनिटी लाइफ का मेल है। वन सिटी हैमलेट की अच्छी लोकेशन और अर्बन फॉरेस्ट की नज़दीकी की वजह से यहां रहने वालों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और सेहतमंद माहौल मिलेगा।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मात्र 15 मिनट की दूरी पर स्थित यह टाउनशिप 130 से 200 फुट चौड़ी 8-लेन सड़कों से घिरी हुई है, जिससे यहां रहने वालों को बेजोड़ कनेक्टिविटी मिलेगी। इस लॉन्च के साथ, वन ग्रुप ने मोहाली की रियल एस्टेट में द क्लेर्मोंट को एक अलग पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा है,जहां प्रीमियम डिजाइन, टिकाऊपन और कम्युनिटी लिविंग एक साथ मिलते हैं।

 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X