Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सफेद मोर से भी कम दिखाई देते हैं विधायक चंद्रमोहन– ओपी सिहाग

Updated on Friday, September 26, 2025 18:49 PM IST

 
 
पंचकूला, पंचकूला की राजनीति में हलचल उस समय तेज़ हो गई जब पीपल्स फ्रंट पंचकूला के अध्यक्ष एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिला अध्यक्ष ओ. पी. सिहाग ने स्थानीय विधायक चंद्रमोहन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “जिस तरह सफेद मोर कभी-कभार ही दिखाई देता है, वैसे ही पंचकूला के लोग अपने विधायक के दर्शन करते हैं। आज तो लोगों ने लंबे समय बाद उन्हें देखा है।”
 
सिहाग ने कहा कि पंचकूला की जनता कई महीनों से अपने मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए विधायक को तलाश रही थी, लेकिन वे शायद ही कभी क्षेत्र में दिखाई देते हैं। “आज जब लोग उन्हें देखकर चौंक उठे तो माहौल कुछ वैसा ही था जैसा बरसात के बाद अचानक सफेद मोर नजर आ जाए।”
सफेद मोर से भी कम दिखाई देते हैं विधायक चंद्रमोहन– ओपी सिहाग
 
लंबे समय बाद पंचकूला की जनता ने देखे अपने विधायक, पीपल्स फ्रंट व जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा – अब सिर्फ दिखने से काम नहीं चलेगा, धरातल पर करना होगा काम
 
जनता की समस्याओं पर उठाए सवाल
 
ओ. पी. सिहाग ने कहा कि पंचकूला की जनता पानी-बिजली की किल्लत, टूटे-फूटे रास्ते, ट्रैफिक जाम, गंदगी, सेक्टरों की बदहाल व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। इन गंभीर मुद्दों पर विधायक की चुप्पी और अनुपस्थिति ने नागरिकों को निराश किया है।
 
उन्होंने कहा कि जनता विधायक से उम्मीद करती है कि वे सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि हर वक्त उनके बीच मौजूद रहें और समस्याओं के हल की दिशा में ठोस कदम उठाएं।
 
अब जनता को दिखाना होगा भरोसा
 
सिहाग ने कहा कि विधायक को अब केवल दिखावे से आगे बढ़कर वास्तव में काम करना होगा। “जनता ने राहत की सांस तो ली है कि आखिरकार उन्हें अपने विधायक दिख गए, लेकिन असली राहत तब मिलेगी जब उनकी परेशानियों का समाधान धरातल पर होगा। पंचकूला जैसे वीआईपी शहर की समस्याओं को अनदेखा करना जनता के साथ अन्याय है।”
 
गंभीर होकर निभाएं जिम्मेदारी
 
ओपी सिहाग ने उम्मीद जताई कि विधायक चंद्रमोहन अब पंचकूला की जनता के बीच ज्यादा सक्रिय रहेंगे और जिम्मेदारी निभाने में गंभीरता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक का कर्तव्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता के दुख-दर्द को दूर करना है। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X