Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

साऊथ कोरियन किट भी हुई ‘फेल’ पॉजिटिव मरीजों को बताया नेगेटिव

Updated on Wednesday, May 13, 2020 01:04 AM IST

चंडीगढ़, 13 मई। कोरोना मरीजों की जांच करने के लिए चाइनीज़ किट को खारिज करके साउथ कोरियन किट को अपनाने वाले हरियाणा को इस मामले में भी धोखा मिला है। कोरियन किट भी कोरोना टैस्ट में फेल हो गई है जिसके बाद सरकार ने इस किट पर भी रोक लगा दी है। इससे पहले केंद्र सरकार चाइना की किट्स पर रोक लगा चुकी है। चाइना को दिए गए आर्डर भी रद्द हो चुके हैं। गुरुग्राम की प्राइवेट लैब एसआरएल पर अब सरकार बड़ी कार्रवाई करेगी। इस लैब के नतीजों को लेकर विवाद था। अंबाला की नर्स सहित चार लोगों के सैम्पल इस लैब ने पॉजिटिव बताए थे।

 
 
मानेसर स्थित साऊथ कोरियन कंपनी द्वारा बनाई गई रैपिड टेस्ट किट के नतीजे भी सही नहीं मिले हैं। इन किटों से प्रदेश में टेस्टिंग शुरू करने से पहले सरकार ने रैपिड किटों को कोरोना पॉजिटिव मरीजों पर इस्तेमाल करने का फैसला लिया। पॉजिटिव मरीजों को रैपिड किट में नेगेटिव दिखाया गया। राज्य सरकार ने चारों के सैंपल पहले करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेजे, जहां से रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद सोनीपत के खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में सैम्पल भेजे तो वहां की रिपोर्ट भी नेगेटिव मिली। इसी वजह से सरकार ने एसआरएल पर बैन करके उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। हालांकि दिल्ली स्थित एम्स ने लैब के सैम्पल की जांच से इंकार कर दिया था। इसके बाद पीजीआई रोहतक में सैम्पल भेजे गए। पीजीआई की रिपोर्ट भी लैब के खिलाफ आई है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि लैब के साथ किए गए एमओयू की स्टडी होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

अनिल विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में चार और लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है ताकि कोरोना के सैम्पल लेने की स्पीड बढ़ाई जा सके। प्रदेश की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सिरसा, अंबाला, पानीपत और गुरुग्राम के नागरिक अस्पतालों में लैब की मंजूरी के लिए पत्र भेजा गया है। वर्तमान में करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, खानपुर मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (मेवात) मेडिकल कॉलेज व पीजीआई रोहतक की लैब में सैम्पलों की जांच हो रही है। गुरुग्राम में पांच प्राइवेट लैब को भी मंजूरी दी गई। इनमें से एक एसएलआर पर बैन लगाया हुआ है, जबकि बाकी लैब काम कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X