Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

Updated on Friday, September 26, 2025 17:02 PM IST

चंडीगढ़, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज प्रातः 8:50 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई नई सुपरफास्ट ट्रेन का स्वागत किया। यह महत्वपूर्ण सुविधा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के व्यक्तिगत प्रयासों और पूर्व में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव जी के साथ उनकी लगातार पहल का परिणाम है। उनके प्रयासों से ही यह ट्रेन संभव हो पाई है, जो उदयपुर (राजस्थान) की जनता के लिए एक बड़ी सौगात और सुविधा है।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

इस ट्रेन से न केवल उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा बल्कि दोनों शहरों के पर्यटन और आवागमन को भी नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 सितम्बर को बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया था।

उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ (20989): बुधवार और शनिवार शाम 4:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुँचेगी।

चंडीगढ़ से उदयपुर सिटी (20990): गुरुवार और रविवार सुबह 11:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर पहुँचेगी।

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी के कोच और एक-एक पॉवरकार व गार्ड डिब्बे शामिल हैं। इस अवसर पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X