Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़: एक ही छत के नीचे देशभर की साड़ियां और डिजाइनर कलेक्शन, 50% तक छूट के साथ

Updated on Thursday, September 25, 2025 17:29 PM IST

 

चंडीगढ़। करवा चौथ और नवरात्रि की तैयारियों के बीच ट्राईसिटी के लोगों के लिए इस बार खुशियां दोगुनी होने वाली हैं। चंडीगढ़ के हिमाचल भवन, सेक्टर-28बी में नेशनल सिल्क एक्सपो का शुभारंभ हो चुका है। यह छह दिवसीय प्रदर्शनी 24 से 29 सितम्बर तक चलेगी और यहां भारत की विविधता, परंपरा और फैशन का अद्भुत संगम एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगा। इस एक्सपो की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां राजस्थान का बंधेज, कोलकाता की तांत, बनारस का सिल्क, कांजीवरम की पारंपरिक बुनाई और अन्य भारतीय कला शैलियां एक साथ मौजूद हैं। प्रदर्शनी में सिल्क और कॉटन साड़ियां, कुर्तियां, फैशन ज्वेलरी, डिजाइनर ड्रेस, होम लिनन और एथनिक ड्रेसेज विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं यहां से करवा चौथ की पारंपरिक साड़ी, नवरात्रि की गरबा ड्रेस या त्योहारों के लिए खास डिजाइनर परिधान खरीद सकती हैं।

चंडीगढ़: एक ही छत के नीचे देशभर की साड़ियां और डिजाइनर कलेक्शन, 50% तक छूट के साथ

त्योहारी शॉपिंग का संगम: नेशनल सिल्क एक्सपो चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में शुरू

 

ग्रामीण हस्तकला विकास समिति के आयोजक जयेश कुमार ने बताया कि आज जब अधिकांश बुनकर बिचौलियों और बाजार की बढ़ती हुई असमानताओं के बीच अपनी कला बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, नेशनल सिल्क एक्सपो उन्हें एक ऐसा मंच देता है जहां वे सीधे ग्राहकों तक पहुंचकर अपने श्रम का सही मूल्य पा सकें। ग्राहकों के लिए इसका अर्थ है कि उन्हें यहां मौलिक, प्रामाणिक और उच्च गुणवत्ता के उत्पाद सही दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं। साथ ही यह भी कि उनकी हर खरीद से किसी बुनकर परिवार की आजीविका को सीधा सहारा मिलता है। नेशनल सिल्क एक्सपो में 250 से अधिक मास्टर वीवर और नामी डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं। यहां आगंतुकों को सीधे बुनकरों से सामान खरीदने का अवसर मिलेगा। इसका फायदा यह है कि ग्राहकों को मौलिक डिजाइन और उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ सही दामों पर प्रामाणिक उत्पाद मिल रहे हैं। त्योहारी खरीदारी को और आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने इस बार 50% तक की विशेष छूट देने की घोषणा की है।

बनारसी सिल्क से लेकर बंगाल की तांत और दक्षिण भारत की कांजीवरम साड़ियां यहां बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। यही नहीं, फैशन ज्वेलरी और एथनिक ड्रेस मटीरियल भी ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। नेशनल सिल्क एक्सपो सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का उत्सव है। यह शॉपिंग को एक यादगार अनुभव में बदल देता है, जहां हर कोई अपनी पसंद और बजट के मुताबिक त्योहारों की तैयारियों को खास बना सकता है। करवा चौथ और नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर यह एक्सपो चंडीगढ़ वासियों के लिए फैशन और परंपरा का एक अद्भुत संगम साबित हो रहा है। तो देर किस बात की, आइए और इस अनोखी प्रदर्शनी का हिस्सा बनकर त्योहारों की खरीदारी का पूरा आनंद उठाइए। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ खुली रहेगी। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X