Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

कोरोना ने बिगाड़ी हरियाणा की हालत, हुआ 7 हजार करोड़ का नुकसान

Updated on Wednesday, May 13, 2020 00:48 AM IST

चंडीगढ़, 12 मई। हरियाणा को मार्च माह से लेकर अब तक जारी लॉकडाउन के कारण सात हजार करोड़ का वित्तीय नुकसान हो चुका है। जिसके चलते हरियाणा सरकार महज एक माह की अवधि के भीतर तीसरी बार कर्ज लेने की तैयारी कर रही है।(SUBHEAD) मार्च के पहले सप्ताह में लॉकडाउन के कारण जहां तीन हजार करोड़ का नुकसान हुआ है वहीं अप्रैल माह के दौरान यह बढक़र सात हजार करोड़ तक पहुंच चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक पटरी पर लौटेगा। जिसके चलते जुलाई तक यह राजस्व हानि बढक़र बीस हजार करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान हो रहे इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा पहले तीन हजार करोड़ तो दूसरी बार दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। अब तीसरी बार सरकार द्वारा दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने की तैयारी की जा रही है।  इस बीच केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद भी दी जा चुकी है।
 
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अनुसार सरकार ने सर्वदलीय बैठक में वित्तीय संकट का मुद्दा उठाया था। जिसके चलते हमने सरकार का समर्थन किया था कि वह जरूरी कार्यों के लिए कर्ज ले सकती है। अब सरकार कर्ज की राशि का दुरपयोग कर रही है।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि कोरोना के कारण हरियाणा की वित्तीय स्थिति कमजोर हो रही है। सरकार के राजस्व प्राप्ति के सभी साधन बंद हैं। हरियाणा सरकार द्वारा जरूरी खर्चों के लिए कर्ज लिया गया है। इसके लिए विपक्ष को भी विश्वास में लिया गया था। 
Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X