Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

सिक्किम सीमा पर चालबाजी के बाद चीन के अक्ल आए ठिकाने

Updated on Monday, May 11, 2020 23:23 PM IST

नई दिल्ली 11 मई- पिछले हफ्ते सिक्किम सीमा पर अपनी चालबाजी दिखाने के बाद चीन ने सोमवार को अचानक अपने सुर बदल लिए और इस बात की दुहाई देने की कोशिश की है कि दोनों देशों को कोरोना वायरस से साथ एकजुट होकर लड़ना चाहिए। इस दौरान चीन ने सिक्किम सीमा पर हुई घटनाओं को हल्का करने की कोशिश करते हुए कहा है कि दोनों देशों को शांति बहाल रखनी चाहिए और मतभेदों को मिलकर हल करना चाहिए। अब ये बात सामने नहीं हो पा रही है कि चीन के सुर नरम क्यों पड़े हैं या इसमें भी उसकी कोई नई चालबाजी छिपी हुई है। हालांकि, सिक्किम सीमा की घटनाओं के लिए उसने भारत पर ही आरोप लगाने की भी कोशिश नहीं छोड़ी है। सीमा की घटना को भुलाया, कोरोना के नाम पर घुमाया सीमा की घटना को भुलाया, कोरोना के नाम पर घुमाया चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा है कि उसकी सेना हमेशा से सीमा पर शांति और धीरज रखने की कोशिश करती है यानि उसने पिछली घटनाओं के लिए भारत पर आरोप लगाने की कोशिश की है। हालांकि, उसने पिछले हफ्ते के अंत में उत्तरी सिक्किम की सीमा पर दोनों देशों के जवानों के बीच हुई झड़पों का कोई भी विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है, जिसमें दोनों देशों के जवान जख्मी हो गए थे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिअन ने कहा है, 'चीनी सीमा पर तैनात जवान हमारी सीमाओं पर हमेशा शांति और धीरज बनाए रखते हैं। चीन और भारत के बीच हमारी सीमाओं को लेकर मौजूदा चैनलों के जरिए नजदीकी संवाद और समन्वय होती है।' उन्होंने सीमा की घटनाओं से ध्यान हटाने की कोशिशों के तौर पर कहा कि, 'यह साल हमारे कूटनीतिक संबंधों की 70वी वर्षगांठ के अवसर का है और दोनों देश कोविड-19 के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं।' आक्रामक कूटनीति के आरोपों से इनकार आक्रामक कूटनीति के आरोपों से इनकार चीन की सरकार के बयान से साफ जाहिर होता है कि वह बदली हुई परिस्थितियों में कोरोना वायरस का हवाला देकर भारत को फिर से झांसा देने की कोशिशों में जुट गया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, 'इन परिस्थितियों में दोनों को एक-दूसरे के साथ मिलकर का करना चाहिए, मतभेदों को अच्छे से दूर करना चाहिए, सीमा के इलाके में शांति और स्थायित्व निश्चित तौर पर बनाए रखना चाहिए, जिससे कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों और कोविड-19 के खिलाफ साझा लड़ाई का माहौल पैदा हो सके। ' इस दौरान उन्होंने कोविड-19 से लड़ रहे देशों के साथ आक्रामक कूटनीति का रवैया अपनाने के आरोपों का खंडन किया। प्रवक्ता ने कहा कि 'इससे जुड़ी धारणा आधारहीन है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X