पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए पंचकूला के मढ़ावाला क्षेत्र में सारसा नदी के किनारे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी सृष्टि गुप्ता की निगरानी में की गई।
नदी किनारे अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली इंपाउंड
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुलिस चौकी मढ़ावाला इन्चार्ज भीम सिंह अपनी टीम के साथ देर रात नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मढ़ावाला क्षेत्र में नदी किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी जो कि अवैध खनन में प्रयोग की जा रही थी। पुलिस ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा किया और आज सुबह माइनिंग विभाग की टीम को बुलाकर विभागीय कार्रवाई के तहत वाहन को इंपाउंड कर दिया। डीसीपी ने कहा कि अवैध खनन न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के लिए भी गंभीर खतरा है। हमे हमारी नदियो व प्राकृतिक संसाधनो को बचाने की जरुरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचकूला पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी कीमत पर