Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

नकली सोने की ईट को असली बताकर ठगी की कोशिश, मां-बेटा गिरफ्तार

Updated on Tuesday, September 09, 2025 18:52 PM IST

 
 
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में सैक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने नकली सोना असली बताकर लोगों से ठगी करने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से नकली सोने की ईंट व एक नकली सोने का टुकड़ा भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।
नकली सोने की ईट को असली बताकर ठगी की कोशिश, मां-बेटा गिरफ्तार
 
इससे पहले पठानकोट से नकली सोना खरीदकर अमृतसर में ढ़ाबा मालिक को 2.5 लाख में बेचा था
 
फिर से ठगी के लिए बुढनपुर आए थे, पंचकूला  पुलिस व सुनार की मुस्तैदी से दोनो धरे गए
 
दोनो 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, बाकि मामलो का पता करने में जुटी पुलिस
8 सितंबर को बुढ़नपुर निवासी ज्वैलर मुनीष वर्मा पुत्र बलवीर सिंह ने सैक्टर-16 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दुकान पर एक युवक आया और बोला कि उसके पास पुश्तैनी सोने की ईंट है, जो उसके दादा के समय से रखी हुई है और वह इसे बेचना चाहता है। संदेह होने पर जब सुनार ने जांच की तो वह पीतल जैसी धातु निकली। सुनार ने तुरंत युवक पर ठगी की कोशिश का आरोप लगाया। इस बीच युवक की मां भी दुकान पर आ गई और उसने भी यह दावा किया कि ईंट पुश्तैनी सोने की है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के अनुसार शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज सिंह राज की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक नीरज कुमार पुत्र राजबीर सिंह व उसकी माता सुनिता पत्नी राजबीर सिंह, दोनों निवासी जिला मानसा, पंजाब हाल किरायेदार जीरकपुर मोहाली को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के साथ ही नकली सोने की ईंट व एक नकली सोने का टुकड़ा बरामद किया।
 
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इससे पहले भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पठानकोट से नकली सोना खरीदा और उसे अमृतसर में एक ढाबा मालिक को असली बताकर 2.5 लाख रुपये में बेच दिया। इस रकम में से 2 लाख रुपये नीरज ने अपने पास रखे जबकि 50 हजार रुपये अपनी मां को दे दिए। इसके बाद नीरज ने दोबारा पठानकोट से नकली ईंट खरीदी और इस बार पंचकूला में बेचने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस और सुनार की मुस्तैदी से दोनों रंगे हाथ पकड़े गए। मामले की जांच एएसआइ संदीप द्वारा की जा रही है।  डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि अब तक दोनों कितने मामलों में ठगी कर चुके हैं और ठगी की रकम को कहां खर्च किया है। साथ ही पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X