Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में नक्शा पायलट प्रोग्राम के लिए हुई बैठक

Updated on Tuesday, September 09, 2025 18:45 PM IST

चंडीगढ़, यूटी चंडीगढ़ में नक्शा पायलट प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा हेतु आज बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता निशांत कुमार यादव, आईएएस, उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़ ने की।

बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया (SOI), नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC), नगर निगम चंडीगढ़ (MCC), मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) (वीसी के माध्यम से) तथा राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई (SPMU), नक्शा, यू.टी. चंडीगढ़ के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।  समीक्षा के दौरान बताया गया कि पायलट प्रोजेक्ट में पाँच गाँव—बुरैल, अटावा, कजहेड़ी, पलसौरा और सारंगपुर—तथा 15 सेक्टर (सेक्टर 2 से 17) शामिल हैं। यह भी अवगत कराया गया कि ड्रोन सर्वे पूर्ण हो चुका है तथा संपत्तियों की फील्ड वेरिफिकेशन 20 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होगी। इसके लिए पाँच-पाँच सदस्यों वाली 20 सर्वे टीमों का गठन किया गया है, जो यह कार्य व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न करेंगी।

 चंडीगढ़ में नक्शा पायलट प्रोग्राम के लिए हुई बैठक



उपायुक्त ने इन गाँवों के लाल डोरा क्षेत्रों में संपत्तियों के रिकॉर्ड ऑफ राइट्स (RoR) तैयार करने की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसके अंतर्गत सभी संपत्ति अभिलेखों का एकीकरण कर अर्बन प्रॉपर्टी (UrPro) कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि फील्ड डेटा संकलन के लिए तैनात सर्वेयरों को पर्याप्त प्रशिक्षण अवश्य प्रदान किया जाए, ताकि कार्य की शुद्धता और दक्षता सुनिश्चित हो सके। बैठक का समापन करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को प्रत्येक चरण की निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसपीएमयू को सभी क्रियान्वयन एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सुचारू और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो सके। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X