Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ प्रशासन ने गुणवत्ता परिषद् और राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Updated on Monday, September 08, 2025 17:10 PM IST



चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्ता परिषद् (QCI) और राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् (NPC) के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

चंडीगढ़ प्रशासन ने गुणवत्ता परिषद् और राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर 



एमओयू हस्ताक्षर समारोह का आयोजन यूटी सचिवालय, सेक्टर 9-डी, चण्डीगढ़ में किया गया। इस अवसर पर चण्डीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, आईएएस तथा राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् की महानिदेशक श्रीमती नीरजा शेखर, आईएएस उपस्थित रहे। यह आयोजन एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने और स्थानीय उद्योग को गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से उद्योग सचिव निशांत कुमार यादव, आईएएस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जबकि एनपीसी की ओर से क्षेत्रीय निदेशक अशोक कुमार और क्यूसीआई की ओर से वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख, ज़ेड डिवीजन रमणंद शुक्ला ने हस्ताक्षर किए। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से रैम्प एनपीएमयू की राज्य कार्यक्रम समन्वयक गरिमा परिहार भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

इन साझेदारियों के माध्यम से चण्डीगढ़ प्रशासन का लक्ष्य रैम्प कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित महत्वाकांक्षी उपलब्धियाँ हासिल करना है। 1000 जेड ब्रॉन्ज, 100 जेड सिल्वर और 30 ज़ेड गोल्ड प्रमाणपत्र 1000 लीन बेसिक, 150 लीन इंटरमीडिएट और 50 लीन एडवांस्ड प्रमाणपत्र ये सहयोग चण्डीगढ़ में एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा नवाचार, दक्षता और सतत विकास को प्रोत्साहित करेंगे। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X