Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

ग्रामीण शिक्षकों को सम्मानित कर सेवा ने मनाया शिक्षक दिवस

Updated on Saturday, September 06, 2025 17:29 PM IST

चंडीगढ़। सरवहारा एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), चंडीगढ़ द्वारा आज पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ ऑडिटोरियम में भव्य शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यूटी चंडीगढ़ के ग्रामीण और गांवों के स्कूलों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करना था। इस वर्ष का आयोजन 'बेस्ट ट्यूटर, बेस्ट फ्यूचर' विषय पर आधारित रहा, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों की अमूल्य सेवाओं और योगदान को रेखांकित किया गया।

ग्रामीण शिक्षकों को सम्मानित कर सेवा ने मनाया शिक्षक दिवस

कार्यक्रम में पूर्व महापौर एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष चंडीगढ़ अरुण सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासन एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर निसा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि ग्रामीण शिक्षकों का समर्पण अतुलनीय है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे राष्ट्र के भविष्य को संवार रहे है। उन्होंने कहा कि आज हम सब मिलकर उनके अटूट समर्पण का सम्मान कर रहे हैं, जो समृद्ध भारत की नींव है। सेवा के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक हमारे शिक्षा तंत्र के अनसुने नायक हैं। आज हम उनके समर्पण और निःस्वार्थ सेवा को उजागर कर गर्व महसूस कर रहे हैं। सेवा के महासचिव अशोक राणा ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण शिक्षकों की अथक प्रतिबद्धता को स्वीकार करने का हमारा तरीका है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद युवा मन को आकार दे रहे है। इस अवसर पर कई ग्रामीण शिक्षकों को अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम भावपूर्ण श्रद्धांजलि के रूप में संपन्न हुआ, जिसने एक बार फिर सेवा की इस प्रतिबद्धता को मजबूत किया कि वह जमीनी स्तर पर कार्यरत शिक्षकों का सहयोग और ग्रामीण शिक्षा की नींव को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X