Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

निसान ने प्रेफर्ड व्हीकल एक्सचेंज पार्टनर प्लेटफॉर्म के रूप में स्पिनी से मिलाया हाथ

Updated on Friday, September 05, 2025 16:07 PM IST

चंडीगढ़। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के अग्रणी फुल-स्टैक यूज्ड कार प्लेटफॉर्म स्पिनी के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। स्पिनी को भारत में निसान की सभी डीलरशिप पर ‘प्रेफर्ड एक्सचेंज पार्टनर प्लेटफॉर्म’ के रूप में जोड़ा गया है। किसी ऑटोमोबाइल ओईएम और राष्ट्रीय स्तर के यूज्ड कार एग्रीगेटर के बीच अपनी तरह के इस इकलौते गठजोड़ से ग्राहकों को पुरानी कारों पर बेहतर एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकेगा, साथ ही डीलर पार्टनर्स के लिए कारोबार के नए अवसर भी बनेंगे।

निसान ने प्रेफर्ड व्हीकल एक्सचेंज पार्टनर प्लेटफॉर्म के रूप में स्पिनी से मिलाया हाथ

ग्राहकों को ध्यान में रखकर की गई यह पहल इनोवेटिव एवं मूल्य आधारित सेवाओं के माध्यम से डीलरशिप परफॉर्मेंस एवं लाभ बढ़ाने की निसान मोटर इंडिया की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इस साझेदारी के तहत देशभर में निसान की डीलरशिप पर या सीधे स्पिनी के प्लेटफॉर्म पर जो ग्राहक स्पिनी के माध्यम से अपनी गाड़ी को एक्चसेंज करना चाहेंगे, उन्हें निसान की नई गाड़ी खरीदने पर एक्सक्लूसिव एक्सचेंज बेनिफिट मिलेंगे।
इसके अतिरिक्त, ग्राहकों की मांग और शेड्यूल्ड अपॉइंटमेंट के आधार पर निसान डीलरशिप पर स्पिनी की व्हीकल इवैल्यूएशन टीम पहुंचेगी, जिससे सुगमता से और समय पर व्हीकल असेसमेंट हो सकेगा। इस साझेदारी का सबसे फायदेमंद पहलू है एक्सचेंज की सुगम प्रक्रिया। स्पिनी की ओर से जारी किए गए ‘बाइंग लेटर’ को एक्सचेंज के प्रमाण के रूप में स्वीकृत किया जाएगा। इससे निसान के ग्राहकों के लिए ट्रांसफर्ड आरसी डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत खत्म हो जाएगी।
इस पहल से निसान के डीलर नेटवर्क को भी पुरानी कारों के स्टॉक को कम करने और जॉइंट मार्केटिंग कैंपेन के माध्यम से ज्यादा बिक्री में मदद मिलेगी। स्पिनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से निसान मोटर इंडिया के एक्सचेंज ऑफर्स के बारे में बताएगी। वहीं निसान मोटर इंडिया भी अपने प्रमोशनल कैंपेन में स्पिनी की ब्रांडिंग को इंटीग्रेट करेगी। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि निसान मोटर इंडिया में हम इनोवेटिव एवं ग्राहकों को केंद्र में रखकर दिए गए समाधानों के माध्यम से ग्राहकों एवं डीलर पार्टनर्स दोनों के लिए बेहतर मूल्य सृजित करने को प्रतिबद्ध हैं। प्रेफर्ड एक्सचेंज पार्टनर के रूप में स्पिनी के साथ हमारा गठजोड़ एक रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य व्हीकल एक्सचेंज इकोसिस्टम को मजबूत करना, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना और डीलरशिप के विकास में सार्थक तरीके से योगदान देना है। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X