पंचकूला। आगामी 19से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का निमंत्रण पत्र हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को दिया। यह जानकारी में अग्रवाल सभा, पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि पंचकूला में होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव के संदर्भ में समस्त अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों द्वारा हरियाणा सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल को इस चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव हेतु निमंत्रण पत्र दिया।
विपुल गोयल को महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का दिया निमंत्रण
अमित जिंदल ने बताया कि अभी तक हुई तैयारियों और महितासव की पूरी जानकारी विपुल गोयल को दी। कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल ने कार्यक्रम में अग्रबंधुओं के साथ रहेंगे। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर विपुल गोयल द्वारा समस्त अग्रवाल समाज की समारोह के आयोजन को लेकर बहुत प्रशंसा एवं सराहना की गई और आने के लिए निमंत्रण स्वीकार किया।
इस अवसर पर पंचकुला अग्रवाल सभा कन्वीनर अमित जिंदल, बाऊ बृज लाल गर्ग, कैलाश मित्तल, जगमोहन गर्ग, विजय अग्रवाल,अशोक जिंदल, बी बी सिंघल, विष्णु गोयल, एडवोकेट संजय कुमार जैन, रोशन लाल जिंदल,अनुज अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, डॉ सुरेंद्र सिंगला, बलदेव गोयल, अशोक सिंगला, नरेश मित्तल, विजय गर्ग, दिनेश बंसल एवं अन्य अग्र बंधु उपस्थित रहे।