Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

वार्षिक फूड फेस्टिवल जातार और जीरा-2025 में नवोन्मेषी पंजाबी और लेबनानी फ्यूजन व्यंजन परोसे

Updated on Thursday, September 04, 2025 16:07 PM IST

चंडीगढ़।  यूईआई ग्लोबल एजुकेशन, सेक्टर 34 के विद्यार्थियों ने वार्षिक फ़ूड फेस्टिवल ज़ातार और जीरा-2025 का आयोजन किया। इस जीवंत और अनोखी सेलिब्रेशन का विषय लेबनानी और पंजाबी व्यंजनों का मिश्रण था, जिसमें लज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय और भारतीय व्यंजनों का संयोजन प्रस्तुत किया गया। पुणे से शेफ रिज़वान सेख और दिल्ली से शेफ नितिन खंडेलवाल की देखरेख में संस्थान के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय पारंपरिक एवं समकालीन पाक कला ज्ञान का इलेक्ट्रिफाइंग मिश्रण प्रस्तुत किया। साथ ही परिसर को थीम के अनुसार सुंदरता से सजाया गया था, और मेहमानों का गर्मजोशी और पेशेवरता के साथ स्वागत किया गया। मेनू को तैयार करने से लेकर व्यंजनों को बनाने और परोसने तक नए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई।

वार्षिक फूड फेस्टिवल जातार और जीरा-2025 में नवोन्मेषी पंजाबी और लेबनानी फ्यूजन व्यंजन परोसे

यूईआई ग्लोबल एजुकेशन के एमडी मनीष खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि यह फ़ूड फेस्टिवल प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पारंपरिक और आधुनिक पाक तकनीकों को प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो एक प्रीमियम रेस्तरां के माहौल के समान अनुभव प्रदान करता है। नए विद्यार्थियों को आतिथ्य, होटल प्रबंधन, आवश्यक संचालन व प्रबंधकीय कौशल के बारे में किताबी ज्ञान से अलग काफी कुछ नया सीखने को मिला। उनके अभिभावकों, संरक्षकों, रिश्तेदारों और मित्रों को सम्मानित मेहमानों के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मकता, आत्मविश्वास और पेशेवर कौशल की झलक देखी व प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सके। उल्लेखनीय है कि यूईआई ग्लोबल एजुकेशन, चण्डीगढ़ पिछले 19 वर्षों से अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके समृद्ध करियर के लिए इस तरह का अनुभव और शिक्षा प्रदान कर रहा है ताकि वे शैक्षणिक और पेशेवर दोनों तरह से परिपक्व हो सकें। यूईआई ग्लोबल एजुकेशन देशभर में नौ अत्याधुनिक परिसरों का संचालन करता है और होटल प्रबंधन और व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्रों में एक प्रमुख संस्थान के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X