पंचकूला, जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा है कि पिछले दो तीन दिनों से लगातार चल रही भारी बारिश ने पंचकूला की स्लम बस्तियों से लेकर पॉश इलाकों में रहने वाले लोगों के आम जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि शहर की राजीव कालोनी एवं इंदिरा कालोनी के मध्य बहने वाले बरसाती नाले ने अपनी सीमाओं को तोड़कर दोनों कालोनियों के काफी घरों में घुसकर उनकी जरूरत के काफी सामान का नुकसान किया है वहीं सेक्टर-19, 15,16 के कई घरों में पानी अंदर आने से उनको भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी प्रकार सेक्टर 5 में होटल कौव के साथ की पूरी पार्किग तालाब की तरह नजर आई। शहर की बहुत सारे कार्यालय व अन्य बिल्डिंगज की बेसमेंट में भी बारिश का पानी घुसने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि पूरे पंचकूला की कोई भी ऐसी सड़क या कालोनी या गांव नहीं बचा जहां जल भराव नहीं हुआ हो । उन्होंने कहा कि शहर में सेक्टर 4 में सतलुज स्कूल के पास पेड़ गिरने से कार में सवार 5-6 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए इसी प्रकार नगर निगम कार्यालय के पास भी पेड़ गिरने से एक राहगीर बाल बाल बचा। सिहाग ने कहा कि ज्यादा बारिश होने से सडकों पर ज्यादा पानी आना स्वभाविक है परंतु उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर समय रहते पूरे शहर की रोड गलीज अच्छी तरह साफ़ हो जाती तो इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता था।
भारी बरसात पंचकूला प्रशासन पर पड़ी भारी- ओपी सिहाग
शहर की कालोनियों, सेक्टर वासियों एवं गांवों के लोगों के लिए मुश्किल हालात
नगर निगम, पीएमडीए , एचएसवीपी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को और ज्यादा मुस्तैद होकर काम करना होगा
ओपी सिहाग ने कहा कि जब भी शहर में ज्यादा बारिश आए तो नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा पी एम डी ए के अधिकारियों को चाहिए वो अपने अधीन सफाई कर्मचारियों, बेलदारो एवं बागवानी विभाग के कर्मचारियों को सिर्फ बारिश के दौरान जहां कहीं भी रोड गलीज बंद मिले उसको एरिया बांट कर साफ करने या खोलने के लिये लगा देना चाहिए। इससे काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।
ओपी सिहाग ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि पूरे शहर के अलग अलग जोन बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को डेपुट किया जाये ताकि वो तुरंत मोके के हिसाब से आवश्यक कार्रवाई कर सके। इसके साथ उन्होंने कहा कि शहर के अंदर काफी संख्या में आर डब्ल्यू एज बनी हुई है दूसरे एनजीओज है उनको भी ज्यादा हालात खराब होने पर राहत एवं बचाव के कार्यो में शामिल करना उचित रहेगा। सिहाग ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहरी क्षेत्र में जहा भी कोई कमजोर या सूखा पेड़ है उसको तुरंत कटवाना चाहिए, राजीव कालोनी एवं इंदिरा कालोनी की तरफ नाले के साथ पक्की दीवार बनाकर पानी घरों में न घुसे इस बारे पुख्ता इंतजाम किया जाए,लोगों या किसानों की फसलों को भारी बारिश से नुकसान हुआ है उनको तुरंत सहायता प्रदान की जाए विशेष तौर पर फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए संबंधित तहसीलदार को विशेष गिरदावरी के आदेश दिए जाए।