Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

पीएम केयर्स फंड के पैसे को ऑडिट किया जाए - राहुल गांधी

Updated on Sunday, May 10, 2020 00:20 AM IST

नई दिल्ली, 9 मई । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर पीएम केयर्स फंड में दान में मिली राशि को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार देर रात पीएम केयर्स फंड को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, पीएम को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पीएम केयर्स फंड के पैसे को ऑडिट किया जाए। राहुल गांधी ने कहा, पीएम केयर्स फंड में बड़े पैमाने पर योगदान किया गया है, यह महत्वपूर्ण है कि लोगों को पता चले कि सरकार इस फंड को कहां,किस तरह खर्च करेगी।  गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले भी कोरोना से निपटने को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं। अपने एक बयान में उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार को बताया चाहिए कि पीएम केयर्स फंड में किसने कितनी राशि का दान दिया है। इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
शनिवार को एक ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी ने फिर से फंड को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, पीएम केयर्स फंड को पीएसयू और रेलवे जैसे सार्वजनिक उपक्रमों से भारी मात्रा में सहयोग मिला है। पीएम को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस पैसे को ऑडिट किया जाए। उन्होंने आगे लिखा कि यह महत्वपूर्ण है कि पीएम सुनिश्चित करें कि फंड का ऑडिट किया गया है और जनता को प्राप्त और खर्च किए गए धन का रिकॉर्ड उपलब्ध हो। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से जंग में देशवासियों से आर्थिक मदद की मांग करते हुए प्राइम मिनिस्टर सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड (PM CARES Fund) की शुरूआत की है। इसमें कोई भी छोटी से छोटी धनराशि भी दान कर सकता है। बता दें कि शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र के स्तर पर ही सारे फैसले होंगे तो हम कोरोना से लड़ाई हार जाएंगे। जरूरत इस बात की है कि राज्य ही नहीं बल्कि जिले के स्तर पर डीएम स्थिति को देखें और लॉकडाउन को लेकर रणनीति बनाएं। अभी देश में सामान्य हालात नहीं हैं, इस लड़ाई को जिले तक ले जाना जरूरी है। अगर पीएमओ में ये लड़ाई लड़ी जाएगी, तो लड़ाई हारी जाएगी। हमें कोरोना से लड़ने के लिए मजबूत सीएम, स्थानीय नेता, डीएम की जरूरत है। उन्होंने रेड, ग्रीन, ऑरेंज जोन की लिस्ट केंद्र से बनने पर भी सवाल किया और कहा कि इससे सही स्थिति नहीं पता चलती, इसकी जिम्मेदारी राज्य को दी जाए।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X