Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

पंचकूला में बाढ़ नियंत्रण हेल्पलाइन नंबर जारी

Updated on Wednesday, September 03, 2025 16:45 PM IST

 
 
 
पंचकूला, उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने भारी बारिश के कारण जिले के लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी। पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है तथा आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित सावधानियां एवं परामर्श जारी किए जाते हैं।
मोरनी क्षेत्र की सभी 14 भोज (राजस्व एस्टेट) भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने की दृष्टि से संवेदनशील हैं। अतः आम जनता सतर्क रहें तथा आगंतुक अनावश्यक यात्रा से बचें। नागरिकों को नदियों - विशेषकर टांगड़ी, घग्गर, कौशल्या सहित नालों एवं अन्य जल स्रोतों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी जाती है। जल स्तर में अचानक वृद्धि, फ्लैश फ्लड तथा जलभराव की संभावना बनी हुई है।
जिला प्रशासन ने भारी बारिश के कारण जारी की एडवाइजरी
 
बाढ़ नियंत्रण हेल्पलाइन नं0-0172-2562135 पर कर सकते है काॅल 
 
सभी गौशाला प्रबंधन समितियों से अनुरोध है की वे सतर्क रहें तथा चारा, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें। निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है। नागरिकों से अनुरोध है कि अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा यात्रा करते समय सावधानी बरतें। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। यात्रियों को सावधानी बरतने और संवेदनशील मार्गों से बचने की सलाह दी जाती है। सभी निवासी सतर्क रहें और जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे परामर्शों का पालन करें।
 
आपात स्थिति में नागरिक लघु सचिवालय, सैक्टर-1, पंचकूला के भू-तल पर कमरा नं0 107 में संपर्क करें। मदद व जानकारी के लिए बाढ़ नियंत्रण हेल्पलाइन नं0-0172-2562135. पर काॅल सकते है।  जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर निगरानी रख रहा है तथा जनजीवन और संपत्ति की सुरक्षा हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही, जहां आवश्यकता है वहां सड़क संपर्क बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। नागरिकों से अनुरोध है कि सतर्क रहें और प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X