Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

3600 प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया उनके घर

Updated on Sunday, May 10, 2020 00:09 AM IST

चंडीगढ़ ,9 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा है कि राज्य से इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए रोजाना विशेष श्रमिक रेलगाडिय़ों को प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से चलाया जा रहा है और इसी श्रृंखला में आज हरियाणा से चार रेलगाडिय़ों को भेजा गया है जिनमें रेवाड़ी से तीन रेलगाडिय़ों के माध्यम से लगभग 3600 प्रवासी श्रमिकों को बिहार व मध्य-प्रदेश तथा भिवानी से लगभग 1200 प्रवासी श्रमिकों को बिहार भेजा गया हैं।उन्होंने कहा कि इन प्रवासी श्रमिकों का हरियाणा की उन्नति में उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि विविधताओं के बावजूद हम सब भारतीय एक हैं और इसी भावना व सोच के साथ हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन में फंसे और अपने घर जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार के खर्च पर उनके गृह राज्यों में भिजवाने की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के किसी भी भाग में रहने वाले सभी भारतीय एक हैं और इनकी दुख-तकलीफ को दूर करना हम सब भारतीयों का दायित्व है।
 
रेवाड़ी के जंक्शन से तीनों ट्रेनों में लगभग 3600 प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य जाने के लिए रवाना किया गया। मुज्जफरपुर के लिए रवाना हुई विशेष रेलगाड़ी में रेवाड़ी जिला के प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया है जो यहां पर खेती इत्यादि का कार्य कर रहे थे। इसी प्रकार, किशनगंज व छत्तरपुर के लिए विशेष श्रमिक रेलगाडिय़ों में महेंद्रगढ़ जिला के प्रवासी श्रमिकों को रेवाड़ी जंक्शन से रवाना किया गया। आज लगातार तीसरे दिन रेवाडी जंक्शन से तीन विशेष रेलगाडिय़ों को रवाना किया गया है जिनमें आज यहां से सर्वाधिक संख्या में प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया है। भिवानी रेलवे स्टेशन से आज बिहार के लिए रवाना हुई ट्रेन में कुल 1198 श्रमिकों में से 712 प्रवासी श्रमिक दादरी जिला से व 486 श्रमिक भिवानी जिला से हैं। बिहार भेजी गई इस विशेष श्रमिक रेलगाड़ी में बिहार के पुर्णिया, अररिया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के रहने वाले प्रवासी श्रमिक हैं। ट्रेन के चलने पर प्रवासी श्रमिकों ने हाथ हिलाकर हरियाणा सरकार का अभिनंदन व आभार जताया। ऐसे प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा ट्रेन व बस की व्यवस्था भी की गई है। सभी प्रवासी श्रमिकों को बस के माध्यम से रेलवे स्टेशन तक लाया गया। प्रवासी श्रमिकों को रवाना करने के दौरान रेलवे स्टेशनों पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए। जहां एक तरफ रेवले प्लेटफार्म को वैक्यूम क्लीनर मशीन से बार-बार साफ किया गया तो वहीं दूसरी ओर प्रत्येक यात्री यानि प्रवासी श्रमिक के हाथ सेनीटाईज किए गए। रेल के प्रत्येक कोच पर पुर्णिया, अररिया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल इत्यादि स्थानों के पंपलेट चस्पा किए गए, ताकि यात्रियों को बैठाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की गई। प्रत्येक डिब्बे के सामने हेल्प डेस्क बनाए गए। जहां से प्रत्येक यात्री को उनकी टिकट दी गई। प्रत्येक यात्री की टिकटों पर पेड फॉर हरियाणा गर्वंमेंट की मुहर लगी है, यानि प्रवासी श्रमिकों के सफर का खर्च हरियाणा सरकार ने वहन किया है। प्रत्येक यात्री को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया गया तथा यात्रियों ने भी प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना की और सोशल डिस्टेंस बनाए रखा।
 
Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X