चंडीगढ़। भाजपा कार्यालय में आज भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री रोहित चहल और चंडीगढ़ युवा मोर्चा के प्रभारी रमेश सहोद द्वारा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री रोहित चहल ने कहा की पूरे शहर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा और 21 सितंबर को शहर में मोदी मैराथन होगा। भाजयुमो के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस मैराथन के बाद पीएम मोदी युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय:चंडीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक, 21 सितंबर को मोदी मैराथन होगा
भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी रमेश सहोद ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है और हमें आवश्यकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करें। मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री शानू दुबे, प्रिय पासवान, उपाध्यक्ष अभय झा, कमल शर्मा,मनोज चौधरी, खुशबू,वंदना, सुखराज गिल, निक्कू पांडे, आदित्य शर्मा, रघुवेंद्र शुक्ला, विशाल सैनी, विनायक बंगिया, अंकुर राणा, रोहित भट्ट, पुनीत वर्मा, ओम प्रकाश, दीपक कौशिक, राहुल चौधरी सहित कई और अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।