Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

चंडीगढ़

पुलिस ने खोए हुए 11 मोबाइल ट्रेस कर असल मालिको को लौटाए

Updated on Thursday, August 28, 2025 17:45 PM IST

 
 
पंचकूला।  पुलिस ने अगस्त माह में सराहनीय कार्य करते हुए खोए हुए 11 मोबाइल फोन उनके असल मालिकों को सुरक्षित रूप से लौटाए हैं।  डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी मोबाइल मालिकों से मुलाकात कर उनकी खुशी में शामिल हुईं और कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की सुरक्षा व विश्वास को बनाए रखना है। मोबाइल वापसी पर लोगों ने पंचकूला पुलिस का धन्यवाद व्यक्त करते हुए इसे विश्वास बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
पुलिस ने 1 माह में खोए हुए 11 मोबाइल ट्रेस कर असल मालिको को लौटाएं
 
गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए आसान भाषा में 
 
डीसीपी ने इस उपलब्धि का श्रेय साइबर सेल की टीम को दिया। उन्होंने बताया कि साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, सब इंस्पेक्टर रामू स्वामी और सिपाही रजनीश ने टीमवर्क के साथ मेहनत कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया और सही मालिकों तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई। मोबाइल धारकों में सुमनलता निवासी सेक्टर-26 पंचकूला, राजा निवासी मौली जांगरा चंडीगढ़, रविन्द्र निवासी खटौली, लड्डूलाल कुमार निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, कासिम निवासी गांव कोट, आसिफ अली निवासी मौली जांगरा, कर्म सिंह निवासी बिल्ला, तरुण कुमार निवासी मौली जांगरा सहित अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस की तत्परता और प्रयासों से इन लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर खुशी साफ झलक रही थी।
 
गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए आसान भाषा में अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या गुम हो गया है, तो घबराएं नहीं। भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल आपकी मदद के लिए एक प्रभावशाली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यह केंद्रीकृत प्रणाली गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में सहायक है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके। सबसे पहले, अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराएं और FIR की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। इसके बाद आप ceir.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर “Block Your Lost/Stolen Mobile” यानी “अपने खोए / चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करें” का विकल्प चुनें।
 
इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल का ब्रांड और मॉडल, खोने की तारीख और स्थान, FIR नंबर, और पहचान पत्र जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही मोबाइल की खरीद की रसीद (इनवॉइस) और FIR की कॉपी जैसे दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे।  सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपको एक Request ID प्राप्त होगी, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X