चंडीगढ़। राजकीय वरिष्ठ उच्च विद्यालय मनिमाजरा टाउन में आज भारत विकास परिषद की मनिमाजरा शाखा के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए भारत को जाने कार्यक्रम की शुरुआत की गई। परिषद द्वारा हर वर्ष स्कूली बच्चों को प्रेरित किया जाता है कि वे अपने देश की विविधता इसके इतिहास , भूगोल और भारतीय कला एवं संस्कृति के साथ साथ उन तमाम जानकारियों से रूबरू हो जो हमारे देश से जुड़ी है। विद्यालय के एन एस एस अधिकारी नीरज पाराशर ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा बच्चों को इस विषय पर निशुल्क किताबें बांटी गई इस पुस्तक की विषयवस्तु इतनी उपयोगी है कि इसे किसी भी स्तर की परीक्षा के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है इसमें दी गई सामान्य ज्ञान की जानकारी लगभग हर विषय को छूती है।
राजकीय वरिष्ठ उच्च विद्यालय मनिमाजरा टाउन में हुई भारत को जाने कार्यक्रम की शुरुआत
परिषद की ओर से मुकेश कुमार ने बताया कि इसी पुस्तक के आधार पर चंडीगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए जिला और राज्य स्तर पर क्विज प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी और विजेता विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसका सारा खर्च भी परिषद द्वारा वहन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में विद्यालय इंचार्ज राजेश कुमार , वरिष्ठ अध्यापक निर्मल सिंह और एन एस एस अधिकारी हरिपाल मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय इंचार्ज राजेश कुमार ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया