Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हरियाणा पुलिस का महिला विंग चला रहा कम्यूनिटी किचन

Updated on Saturday, May 09, 2020 00:24 AM IST

चंडीगढ़, 08 मई।  लॉकडाउन में हरियाणा पुलिस का महिला विंग इन दिनों शादी-विवाह तथा घरेलू हिंसा के झगड़े सुलझाने के साथ-साथ एक नए रूप में दिखाई दे रहा है। यह है कि बतौर महिला एक अन्नपूर्णा का रूप। बच्चों में इन महिलाओं की पहचान खाने वाली मैडम के रूप में हो गई है।  पुलिस मुख्यालय पंचकूला में चल रहा महिला पुलिस थाना पिछले करीब एक माह से रोजाना सैकड़ों लोगों के लिए न केवल कम्यूनिटी किचन चला रहा है बल्कि गश्त पर निकलते समय इस थाने की कर्मचारी अपने साथ खाने के पैकेट लेकर जाना नहीं भूलती। रास्ते में जहां भी कोई जरूरतमंद दिखता है तो उसे खाना देना अपना कर्तव्य समझती हैं।(SUBHEAD) (MOREPIC1)

महिला पुलिस थाना पंचकूला की एसएचओ नेहा चौहान के नेतृत्व में  पुलिस कर्मी खुद तीन सौ लोगों का खाना बना कर उन्हें खिला रहे हैं। यह क्रम लॉकडाउन के पहले दिन से शुरू हुआ था, जो अभी तक चल रहा है। नेहा चौहान ने बताया कि इसका खर्च वह स्वयं ही वहन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी मिलजुल कर खाना तैयार करते हैं। इसके बाद उसे भूखे लोगों में बांटा जाता है। ड्यूटी के साथ-साथ खाना तैयार करना और बांटना हालांकि थोड़ा मुश्किल काम है। क्योंकि इस वक्त ऐसा माहौल बना हुआ कि एक दम से पुलिस को किसी न किसी तरह की इमरजेंसी पड़ी ही रहती है। ऐसे में यह थोड़ा मुश्किल काम था, फिर भी क्योंकि ठान लिया था, इसलिए करते आ रहे हैं।(MOREPIC2)
नेहा चौहान ने बताया कि लॉकडाउन के पहले दिन उन्होंने कुछ भूखे लोगों को देखा। तब आसपास ऐसा कुछ नहीं था कि वह उन्हें वहां से भोजन करा सके। इसके बाद उन्होंने अपने स्टाफ के साथ विचार-विमर्श किया। इसके बाद सभी ने खुद खाना तैयार करने का फैसला लिया और अगले ही दिन शुरू हो गई कम्यूनिटी किचन। इसके बाद तो यह सिलसिला शुरू हो गया जो आजतक जारी है।
(MOREPIC3) (MOREPIC4)(MOREPIC5)
नेहा चौहान के अनुसार महिला थाने की कई कर्मचारी आसपास के क्षेत्रों में भी डयूटी देने के लिए जाती हैं। ऐसे में वह अपने साथ खाने के पैकेट साथ लेकर जाती हैं। उन्होंने बताया कि खाना देते समय उनका मुख्य लक्ष्य छोटे बच्चे, महिलाएं तथा वह लोग होते हैं जहां कोई भी संगठन नहीं जा रहा है। आमतौर पर बच्चे जहां पुलिस को देखकर दूर भागते हैं वहीं हरियाणा पुलिस की इन महिला कर्मचारियों ने बच्चों के साथ इस तरह से दोस्ताना व्यवहार कर लिया कि उन्हें देख कर वह एक दम से लाइन में बैठ जाते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X