पंचकूला। सोमवार को सांय 5 बजे समस्त अग्रवाल समाज पंचकूला के अग्र बंधुओं एवं अग्र महिला शक्ति की बैठक कन्वीनर अमित जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई। अग्रवाल समाज पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि इस बैठक में अग्रवाल भवन पंचकुला मे 19 से 22 सितंबर तक होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान 21 सितंबर को होने जा रही भव्य एवं विशाल अग्रसेन महाराज की शोभा यात्रा पर मंथन हेतु प्रथम बैठक रखी गई। अमित जिंदल के अनुसार बैठक मे शोभा यात्रा का रूट, महिला शक्ति के लिए साड़ी, पुरुषों के लिए जैकेट एवं अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई।
अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान शोभायात्रा निकालने पर हुआ मंथन
पंचकूला में धूमधाम से मनाया जाएगा अग्रसेन जयंती महोत्सव
20 सितंबर को महारक्तदान शिविर।
सभी उपस्थित लोगों से शोभायात्रा को विशाल और भव्य बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। यह चर्चा बहुत ही सकारात्मक रूप से सम्पन्न हुई। उपस्थित सभी अग्रजनों में अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए पूरा जोश देखने को मिला। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर बहुत जल्द एक और बैठक रखी जाएगी। अमित जिंदल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान 20 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें सैकड़ो की तादाद में रक्तदाता शुभेच्छा से रक्तदान करने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में अग्र महिला शक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा कनवीनर अमित जिंदल, बृज लाल गर्ग, शोभा यात्रा के इंचार्ज कुसुम गुप्ता, मुकेश सिंगला, एडवोकेट संजय जैन, अनिल गोयल, विक्की जिंदल, मनोज अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, दिनेश बंसल, संदीप गुप्ता, सतीश मंगला, नीतीश मित्तल, सुरेंद्र सिंगला, मुकेश अग्रवाल, बृज मोहन जैन एवं अग्र महिला शक्ति से सुनीता गोयल, सुनीता गर्ग, अंजना अग्रवाल, सीमा गोयल, सरोज गुप्ता, कमलेश बसल, निर्मल गुप्ता, सुमन, सारिका बंसल, पूजा जिंदल, इंदू गर्ग, रितु, पूजा, सुमन, रेखा अग्रवाल, डॉक्टर साधना अग्रवाल, सविता गुप्ता, रीता सिंगला, सुनीता जैन, गायत्री, इंदु सिंगला, नेहा बंसल, शिवानी गर्ग, संतोष सिंगला, आरती बंसल, मंजू बंसल, बबीता गोयल, संतोष बंसल, अंजू बंसल, सीमा जिंदल, वनिता जैन, गीता अग्रवाल, विना अग्रवाल, सुनीता बंसल, किरण गुप्ता, मधु अग्रवाल, नीरू गुप्ता एवं अन्य काफी संख्या मे अग्र महिला शक्ति उपस्थिति रही।